सुवेंदु अधिकारी की जीत में 'SIR' का कमाल? नंदीग्राम-भबानीपुर के इन आंकड़ों ने उड़ाए होश! देख लीजिए जीत का गणित
Suvendu Adhikari SIR Factor: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश को सन्न कर दिया है। लेकिन इस चुनाव की सबसे बड़ी सुर्खी बनकर उभरे हैं बीजेपी के 'जायंट किलर' सुवेंदु अधिकारी। सुवेंदु ने न केवल अपने गढ़ नंदीग्राम को बचाया, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके घर भबानीपुर में घुसकर मात दे दी।
इस 'डबल विक्ट्री' के पीछे अमित शाह की सटीक रणनीति तो थी ही, लेकिन पर्दे के पीछे एक ऐसी प्रक्रिया ने काम किया जिसने जीत-हार का पूरा गणित ही बदल दिया। इस प्रक्रिया का नाम है SIR (Special Identity Revision)। आंकड़ों को करीब से देखें तो पता चलता है कि वोटर लिस्ट से कटे नामों और सुवेंदु की जीत के अंतर के बीच एक बेहद गहरा और चौंकाने वाला कनेक्शन है।

नंदीग्राम का गणित: जीत के अंतर और कटे नामों का खेल (Nandigram Equation: Win Margin vs Deleted Names)
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के पवित्र कर को 9,665 वोटों से हराया। लेकिन असली कहानी वोटर लिस्ट में छिपी है। नंदीग्राम में SIR की प्रक्रिया के दौरान कुल 8,206 वोटरों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए थे। चुनाव से पहले यहां वोटरों की संख्या 2,74,621 थी, जो नाम कटने के बाद घटकर 2,66,415 रह गई।
दिलचस्प बात यह है कि सुवेंदु की जीत का मार्जिन (9,665) और हटाए गए नामों की संख्या (8,206) लगभग बराबर है। यहां सुवेंदु को 1,27,301 वोट मिले, जबकि पवित्र कर 1,17,636 वोटों पर सिमट गए। बाकी 10 उम्मीदवारों की तो जमानत तक जब्त हो गई। यह आंकड़ा इशारा करता है कि लिस्ट में हुए बदलावों ने नतीजों पर कितना बड़ा असर डाला है।
नंदीग्राम सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा
- SIR से पहले कुल वोटर: 2,74,621
- SIR के बाद वोटर घटकर: 2,66,415
- यानी 8206 नाम हटाए गए
अब नतीजे देखें:
- सुवेंदु अधिकारी: 1,27,301 वोट
- टीएमसी के Pabitra Kar: 1,17,636 वोट
- जीत का अंतर: 9665 वोट
गौर करने वाली बात यह है कि कटे वोटरों की संख्या (8206) और जीत का अंतर (9665) लगभग बराबर है।
भवानीपुर में ममता की हार: तिगुने नाम लिस्ट से गायब (Bhabanipur SIR Factor)
कोलकाता की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर में मुकाबला और भी रोमांचक रहा। यहां सुवेंदु ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हराया। लेकिन यहाँ SIR का असर नंदीग्राम से भी कहीं ज्यादा था। भबानीपुर में सुवेंदु की जीत के अंतर से तिगुने नाम (45,240) वोटर लिस्ट से हटाए गए थे।
15 राउंड तक यहां ममता और सुवेंदु के बीच कांटे की टक्कर चलती रही, लेकिन 16वें राउंड के बाद सुवेंदु ने जो लीड ली, वो आखिरी (20वें) राउंड तक बढ़ती चली गई। SIR के बाद यहां केवल 1,60,313 वोटर ही बचे थे। जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में नाम कटने से टीएमसी के परंपरागत वोट बैंक को तगड़ा झटका लगा, जिसका सीधा फायदा सुवेंदु को मिला।
कोलकाता की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु के बीच कांटे की टक्कर हुई।
- शुरुआती 15 राउंड तक कड़ी टक्कर
- 16वें राउंड में सुवेंदु को बढ़त
- आखिर में 15,105 वोटों से जीत
SIR का असर यहां और ज्यादा बड़ा दिखा:
- कुल वोटर (SIR के बाद): 1,60,313
- हटाए गए नाम: 45,240
यानी जितने वोटों से जीत मिली, उससे करीब तीन गुना ज्यादा नाम लिस्ट से हटाए गए थे।
सुवेंदु का बयान: 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ'
अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने जमकर हुंकार भरी। उन्होंने साफ कहा कि ममता बनर्जी को हराना बंगाल के भविष्य के लिए बेहद जरूरी था। सुवेंदु ने कहा, "आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ है। ममता बनर्जी का राजनीतिक संन्यास अब तय है। उन्हें भले ही मुसलमानों ने वोट दिया हो, लेकिन मुझे बंगाली हिंदुओं, सिखों, जैनियों, मारवाड़ियों और पूर्वांचलियों का भरपूर आशीर्वाद मिला है। यह शुद्ध रूप से हिंदुत्व और नरेंद्र मोदी के काम की जीत है।" सुवेंदु ने यह भी संकेत दिए कि वे भबानीपुर सीट से विधायक बने रह सकते हैं और नंदीग्राम छोड़ सकते हैं।
पूरे बंगाल में SIR का क्या रहा असर?
ममता बनर्जी और उनकी पार्टी चुनाव के दौरान SIR प्रक्रिया को लेकर लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर रही। पूरे बंगाल में लगभग 91 लाख नाम वोटर लिस्ट से साफ कर दिए गए। इसका सबसे ज्यादा असर मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, नादिया और मालदा जैसे जिलों में देखने को मिला।
डेटा के मुताबिक:
- जिन 187 सीटों पर 5 हजार से ज्यादा नाम हटाए गए, उनमें से 119 सीटों पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की।
- वहीं, जिन 20 सीटों पर 23 हजार से ज्यादा नाम कटे, उनमें से 13 सीटों पर टीएमसी जैसे-तैसे अपनी साख बचाने में कामयाब रही।
- बीजेपी को ऐसी सीटों पर 6 और कांग्रेस को केवल 1 सीट मिली।
साफ है कि वोटर लिस्ट की इस 'सफाई' ने बीजेपी के लिए बंगाल का रास्ता काफी आसान कर दिया। अब चर्चा इस बात की है कि क्या ममता बनर्जी इन आंकड़ों को आधार बनाकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी या हार स्वीकार कर नई रणनीति पर काम करेंगी।














Click it and Unblock the Notifications