Mumbai Indians की जीत पर झूम उठीं नीता अंबानी, रोहित शर्मा को मिला कीमती तोहफा, वीडियो आया सामने
IPL 2026 Mumbai Indians: वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मिली रोमांचक जीत ने मुंबई इंडियंस की टीम में नई जान फूंक दी है। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद जहां टीम की मालकिन नीता अंबानी के चेहरे पर निराशा थी। वहीं लखनऊ पर जीत के बाद वे बेहद खुश नजर आईं। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। जिन्होंने हैमस्ट्रिंग इंजरी से वापसी करते हुए मैदान पर रनों की बरसात कर दी।
वापसी करते ही रोहित ने किया बड़ा धमाका (IPL 2026 Mumbai Indians)
हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण रोहित शर्मा पिछले 5 मैचों से टीम से बाहर थे। उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई की बल्लेबाजी लड़खड़ाती नजर आ रही थी और टीम लगातार संघर्ष कर रही थी। लेकिन लखनऊ के खिलाफ अहम मुकाबले में रोहित ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान संभाला और साबित कर दिया कि उन्हें क्यों दुनिया का सबसे खतरनाक ओपनर माना जाता है।

मुंबई ने जीत दर्ज कर रचा इतिहास
लखनऊ ने मुंबई के सामने जीत के लिए 229 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। दबाव के इस पल में रोहित ने महज 44 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 शानदार चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। यह इस सीजन में रोहित का दूसरा अर्धशतक है। मैच खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का माहौल जश्न जैसा था।
नीता अंबानी ने रोहित को दिया गिफ्ट
टीम की मालकिन नीता अंबानी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीता अंबानी रोहित शर्मा को उनके शानदार कमबैक के लिए सम्मानित करती दिख रही हैं। नीता अंबानी ने रोहित को गिफ्ट के तौर पर 'गॉगल्स' (चश्मा) भेंट किए। यह छोटा सा जेस्चर टीम के भीतर सीनियर खिलाड़ियों के प्रति सम्मान और टीम बॉन्डिंग को बताता है। वीडियो के कैप्शन में टीम ने लिखा कि इंजरी मोड ऑफ, हिटमैन मोड ऑन।
प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
रोहित शर्मा द्वारा रखी गई इस मजबूत बुनियाद की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पहाड़ जैसे लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा है। रोहित का फॉर्म में लौटना टीम के लिए सबसे बड़ी राहत है, क्योंकि टूर्नामेंट अब उस पड़ाव पर है जहां एक हार टीम को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications