मऊ: जमीन विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर
Mau News, मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। खून से लथपथ व्यक्ति को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

जमीन विवाद में मारी गोली
मामला मऊ के मधुवन थाना क्षेत्र के खडैचा गांव का है। रविवार की देर शाम गांव के रहने वाले धारा यादव पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। धारा ने बताया कि उनका गांव के रहने वाले धर्मदेव और झगरु से जमीन विवाद चल रहा है। उन्हीं के लोगों ने हमला करवाया है। बता दें, जिला चिकित्सालय में धारा यादव की हालत बिगड़ने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि पीड़ित का गांव के रहने वाले के साथ में जमीन का विवाद चल रहा था, जिसको लेकर यह घटना हुई है। गांव के रहने वालों ने ही इनको गोली मारने का काम किया है। फिलहाल, पूरे प्रकरण में जांच की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: पत्नी की हत्या के बाद सिपाही ने की आत्महत्या, लाश के पास मिला सुसाइड नोट












Click it and Unblock the Notifications