पत्नी की हत्या के बाद सिपाही ने की आत्महत्या, लाश के पास मिला सुसाइड नोट

Bagpat news, बागपत। यूपी के बागपत में एक सिपाही ने घरेलू विवाद की वजह से आरटीआई सेल में तैनात सिपाही पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं, पुलिस के अधिकारियों की मानें तो दोनों के बीच पिछले काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते ये वारदात हुई है।

policeman killed himself after murdered his constable wife

लखनऊ में तैनात था सिपाही पति

दरअसल, वारदात बागपत जिले की पुलिस लाइन में हुई है, जहां पर रविवार की देर शाम एक कमरे में सहारनपुर जिले की रहने वाली महिला पुलिसकर्मी ज्योति जोकि बागपत में आरटीआई सेल में तैनात थी और बरेली का रहने वाला उसका पति वीरेंद्र सिंह जो लखनऊ में तैनात था उनका शव मिलने के बाद जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

policeman killed himself after murdered his constable wife

लंबे समय से चल रहा था विवाद

मौके पर पहुंचे अधिकारियों को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर पुलिस के अधिकारी मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं। अधिकारियों की मानें तो दोनों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा था और सिपाही वीरेंद्र ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+