Mathura News: राधाकुंड में साधु वेश में बांग्लादेशी छिपे, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, हो रही छानबीन
Mathura News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल मथुरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मथुरा के राधाकुंड में साधु के वेश बांग्लादेशी छुपे होने की सूचना है। गोवर्धन पुलिस और एलआईयू की टीम मामले की जांच में जुटी हैं।
हालांकि बताया जा रहा है कि इस इलाके में बड़ी संख्या में बंगाल के लोग रहते हैं। वह आपसी रंजिश में झूठी शिकायत भी कर देते हैं। मगर, पुलिस अभी इस मामले को हल्के में न लेते हुए जांच में जुटी है।

Weather News: दिल्ली-NCR में आज धूल भरी आंधी और बारिश के आसार, जानें UP समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल?
खुफिया तंत्र को सूचना मिली है कि राधाकुंड में निवास कर रहे एक बांग्लादेशी साधु वेश में यहां रहकर बांग्लादेश सीमा से अन्य बांग्लादेशियों को चोरी छिपे भारत की सीमा में प्रवेश कराता है।
कई बांग्लादेशी राधाकुंड नगर पंचायत से कागजात बनवा कर रह रहे हैं। शिकायत करने वालों ने अंदेशा जताया है कि बांग्लादेशी कभी भी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर सकते हैं। कई बार राधाकुंड से स्थानीय लोगों की सूचना पर गैर कानून निवास करते कई बांग्लादेशियों समेत अन्य देशों के नागरिकों पर प्रशासन ने कार्रवाई की, बावजूद इसके बांग्लादेशी चोरी छिपे अब फिर से वेश बदल कर राधाकुंड में निवास कर रहे हैं।
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि इस उक्त इलाके में पुलिस व खुफिया तंत्र नियमित निगरानी रखता है। अगर, कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications