Weather News: दिल्ली-NCR में आज धूल भरी आंधी और बारिश के आसार, जानें UP समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल?
Weather News: दिल्ली-एनसीआर के मई महीने की शुरुआत भले ही चिलचिलाती हुई गर्मी से हुई हो, लेकिन अब मौसम कूल-कूल होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में शनिवार का दिन बादलों की आवाजाही में बीतेगा।
मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली-नोएडा में आज का दिन मौसम ठंडा रहने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और धूल भरी आंधी लोगों का आवागमन प्रभावित कर सकती है। बादलों का डेरा हल्की बूंदाबांदी बरसा सकता है। जिससे दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना बन सकता है। आइए जानते हैं अन्य राज्यों का हाल?

उत्तर प्रदेश-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत के क्षेत्रों पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार एवं झारखंड में 5 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, पूर्वोत्तर भारत यानी असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, और सिक्किम में 5 और 6 मई को भारी बारिश के आसार हैं। अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो, 6 से 9 मई के बीच बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 4 मई को हल्की बारिश की आशंका जताई है। वहीं, यूपी, दक्षिण राजस्थान और दिल्ली में 4 मई को तेज हवाओं का सिलसिला बताया है। इसी तरह, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में 6 से 9 मई के बीच हल्की बारिश के आसार व्यक्त किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications