ट्रैक्टर के विवाद को लेकर बेटे ने पिता को काट डाला, हुआ फरार

मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के बाटी गांव में ट्रैक्टर के बंटवारे के विवाद को लेकर छोटे बेटे ने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। वहीं वारदात को छुपाने के लिए परिजनों ने आनन-फानन में पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि स्थानीय लोगों में से किसी ने पूलिस को घटना की सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

son did murder of his father in dispute of tractor in mathura

सनसनीखेज वारदात वृंदावन कोतवाली इलाके के बाटी गांव की है ,जहां 70 वर्षीय मोतीलाल कि उन्हीं के छोटे बेटे रामेश्वर ने धारदार हथियार से हत्या कर दी और मोके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दो दिन से ट्रैक्टर के बंटवारे को लेकर मोतीलाल के दोनों बेटों में आपसी विवाद चल रहा था और मोतीलाल बड़े बेटे के पक्ष में थे।

आज सुबह करीब 6 बजे तीनों ट्रेक्टर लेकर खेत की जुताई करने के लिए गए थे तभी वहां दोनों भाइयों में विवाद हो गया, जिसके बाद छोटे बेटे रामेश्वर ने अपने पिता के सिर में धारदार हथियार से वार कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। वहीं घटना को दबाने के लिए मृतक के परिजनों ने शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।

जैसे ही गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई ,लेकिन तब तक शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से छानबीन की तो पता चला कि मृतक मोतीलाल के छोटे बेटे रामेश्वर ने ही पिता मोतीलाल की हत्या की है और हत्या कर मौके से फरार हो गया है और परिजनों ने घटना को दबाने के लिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ेंः गुजरात में भाजपा नेता की मां की हत्या, हाथ-पांव बांधकर हत्यारे ने दबाया गला, लूट ले गया गहने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+