गुजरात में भाजपा नेता की मां की हत्या, हाथ-पांव बांधकर हत्यारे ने दबाया गला, लूट ले गया गहने
गांधीनगर। गुजरात में गांधीधाम के निकट आदिपुर में रहने वाले भाजपा आईटी सेल कन्विनर और नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिला प्रमुख प्रेम उत्तमचंद चंदाणी की मां की हत्या कर दी गई। उनकी मां का नाम मोहिनीबेन था और वे 60 साल की थीं। हत्यारे ने मोहिनीबेन के हाथ-पांव बांधकर गला घोंटा। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां मोहिनीबेन की लाश पड़ी मिली। उनके शरीर से सोने के गहने भी गायब थे।

दूध लेने के लिए बाहर निकली थीं, दोपहर को लाश मिली
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह 10:30 बजे मोहिनीबेन दूध लेने के लिए बाहर निकली थीं। दोपहर करीब बजे एक स्थान पर उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने आशंका जताई कि हत्या सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच की गई होगी। पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से हत्यारों की तलाश में जुटी है। प्रथमदृश्या ऐसा लग रहा है हत्या लूट के इरादे से की गई।

मोहिनी के पति की पैरों तले जमीन खिसक गई
प्रेम उत्तमचंद चंदाणी के भाई अनिलभाई ने बताया कि उनके माता-पिता अलग रहते थे। पिता प्रतिदिन उनकी दुकान पर बैठते हैं और दोपहर के वक्त घर चले जाते हैं। हर रोज की तरह आज भी वह घर पहुंचे थे, लेकिन अपनी पत्नी के शव को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
हालांकि, घटनास्थल के आसपास में कोई सीसीटीवी भी नहीं होने की वजह से कोई सुराग नहीं मिल सका। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आरोपी का कोई सुराग मिलने की आशा पुलिस ने व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications