मथुराः टेंपो और टैंकर की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौत और 4 लोग घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राया थाना इलाके के मथुरा रोड पर टेंपो और टैंकर की आमने सामने से भिड़ंत हो गई, जिसमें मौके पर ही 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ओवरलोड के चलते यह हादसा हुआ। 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हुई थी। वहीं इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई और 4 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतक और घायलों की शिनाख्त का पुलिस प्रयास कर रही है।

mathura road accident 6 people died and 4 injured

मथुरा में ओवरलोड वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं और आरटीओ प्रशासन केवल मूकदर्शक बना हुआ है। कागजों में ही कार्रवाई हो रही है, जिसका खामियाजा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार टेंपो जिसमें करीब 11 सवारियां मौजूद थी। टेंपो राया से मथुरा की तरफ जा रहा था तभी मथुरा की तरफ से राया आ रहे एक टैंकर से सामने से ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो अत्यधिक स्पीड में था और सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में टैंकर से जा टकराया।

इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मचने लगी। टैंकर चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों की चीख पुकार सुनकर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल टैंकर को पीछे कराकर पुलिस की मदद से टेंपो में फंसे घायल और मृतकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला ,जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़ः शिमला जा रहे दोस्तों की कार पलटी, पांच में से तीन लड़कों की मौत और दो लड़कियां घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+