चंडीगढ़ः शिमला जा रहे दोस्तों की कार पलटी, पांच में से तीन लड़कों की मौत और दो लड़कियां घायल

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के जीरकपुर फ्लाइओवर पर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दिल्ली से शिमला दोस्तों संग छुट्टियां मनाने जा रहे दोस्तों की कार पलट गई। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार सुबह तीन बजे के करीब हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

chandigarh road accident three boy died

सभी दोस्त शनिवार रात को दिल्ली से निकले थे। निशा और खुशी नाम की युवतियां कैब चालक अंकित के साथ अगली सीट पर बैठी थी। जबकि विशाल कोहली और मनीष जोशी पिछले सीट पर बैठे थे। मनीष ने ही अंकित की कैब हायर की थी। अंकित और मनीष एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। घायल युवती निशा के मुताबिक उनकी कार की रफ्तार करीब 120 के आसपास थी।

सुबह करीब तीन बजे का समय था और रास्ते में हल्की धुंध थी, जिससे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। तभी जीरकपुर फ्लाइओवर पर चढ़ते वक्त मोड़ आया और कार अनियंत्रित हो गई व डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकराई और हवा में उछलकर उल्टी पलट गई। इसके बाद कुछ राहगीरों ने शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और जीएमसीएच 32 पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कैब चालक अंकित और विशाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनीष को पीजीआई रेफर किया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः दुर्घटनाः हादसा देखने के लिए रोकी कार तभी उसपर पलट गया ट्रक, परिवार के 3 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+