जब 50 फ़ीट ऊंचे चंदन की लकड़ी के रथ पर निकले भगवान रंगनाथ, DM पुलकित खरे ने भी पकड़ी आस्था की डोर

50 फीट ऊंचे चंदन की लकड़ी से बने इस विशालकाय रथ को लाखों श्रद्धालुओं समेत डीएम पुलकित खरे और एसएसपी मथुरा शैलेश पांडेय ने भी आस्था की डोर से खींचा। इस रथ यात्रा में करीब 2 लाख भक्तों की मौजूदगी का अनुमान है।

 brahma festival in mathura Lord Ranganath giant 50 feet high sandalwood chariot DM Pulkit Khare

वृंदावन में आयोजित 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव और रथ मेले में आज लाखों की संख्या में भक्त उमड़ पड़े। 50 फीट ऊंचे चंदन की लकड़ी से बने विशालकाय रथ पर आरूढ़ होकर भगवान रंगनाथ (विष्णु जी) माता गोदा ( लक्ष्मी जी) भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इस दौरान कोई रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहा है तो कोई मेले में मौजूद हाथी राजा के साथ सेल्फी ले रहा है। वहीं आज इस कार्यक्रम में डीएम पुलकित खरे और एसएसपी मथुरा शैलेश पांडेय ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रथ भी खींचा।

 brahma festival in mathura Lord Ranganath giant 50 feet high sandalwood chariot DM Pulkit Khare

चंदन की लकड़ी से निर्मित विशालकाय रथ
इस बार दक्षिण भारतीय शैली के विशालतम श्री रंगनाथ मंदिर में 10 मार्च से 19 मार्च तक यह 10 दिवसीय ब्रह्म उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज ठाकुर जी चंदन की लकड़ी से निर्मित विशालकाय रथ पर सवार होकर नगर भृमण को निकले। इस दौरान दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डोर से रथ को खींचकर एवं अपने आराध्य देव के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

 brahma festival in mathura Lord Ranganath giant 50 feet high sandalwood chariot DM Pulkit Khare

सड़को पर चहुंओर आस्था का सैलाब
इससे पूर्व वैदिक परंपरा अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में भगवान के श्री विग्रहों को दिव्य आकर्षक रथ में विराजमान कराया गया । पूजा प्रक्रिया के बाद रथ की सवारी चुंगी चौराहा होते हुए बड़े बगीचा पहुंची। इस बीच विशालकाय रथ व ठाकुरजी को निहारने के लिए श्रद्धालु लालायित नजर आए। सड़को पर चहुंओर आस्था का सैलाब उमड़ा दिखाई दिया। वही कुछ देर विश्राम व आरती के बाद रथ निज मंदिर के लिए रवाना हुआ।

 brahma festival in mathura Lord Ranganath giant 50 feet high sandalwood chariot DM Pulkit Khare

सबसे आगे डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश पांडेय
विदित रहे कि रथ का मेला देखने के लिए जहां स्थानीय लोग वर्ष भर बेसब्री से इंतजार करते हैं वही क़ई प्रांतों के भक्तगण भी यहां मेले से क़ई दिन पहले डेरा जमा लेते हैं। अद्भुत कला से बने इस विशाल रथ को हजारों भक्त खींच रहे हैं। इनमें सबसे आगे डीएम पुलकित खरे और एसएसपी मथुरा शैलेश पांडेय हैं। इस रथ यात्रा में करीब 2 लाख भक्तों की मौजूदगी का अनुमान है।

 brahma festival in mathura Lord Ranganath giant 50 feet high sandalwood chariot DM Pulkit Khare

हांथी के साथ ले रहे सेल्फी
करीब 1200 मीटर की यह यात्रा पूरा करने में लगभग 4 घंटे का समय लगेगा। इसके बाद यहां करीब 1 घंटे तक विश्राम करने के बाद भक्त दोबारा भगवान के रथ को खींचेंगे। भक्त 1200 मीटर रथ को खींच कर वापस रथ घर ले कर पहुंचेंगे। वहीं श्रद्धालु भगवान के दर्शन के साथ साथ मेले में मौजूद हांथी के साथ सेल्फी लेकर भी आनंद उठा रहे है।

 brahma festival in mathura Lord Ranganath giant 50 feet high sandalwood chariot DM Pulkit Khare

Recommended Video

    मथुरा: विशालकाय रथ पर सवार होकर भगवान गोदा रंगमन्नार ने दिए दर्शन, देखें वीडियो

    फव्वारा के बीच विराजमान कर दूर की जाएगी भगवान की थकान
    रथ यात्रा करने के बाद भगवान की सवारी पालकी में विराजमान कर मंदिर परिसर में स्थित शुक्रवारी बगीचा ले जाई जाएगी। जहां भगवान को रथ यात्रा में हुई थकान को दूर करने के लिए फव्वारों के बीच विराजमान किया जायेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+