मेमन की कब्र को सजाने के लिए पाकिस्तान से आया कॉल? बोला-'सजाओ नहीं तो....'
मुंबई, 09 सितंबर। मुंबई में आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र को लेकर मचे विवाद के बाद गुरुवार को लाइटें हटा दी गई थीं। इसको लेकर भाजपा ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर हमला भी बोला था, लेकिन अब मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो याकूब मेमन की कब्र को सजाने के मामले में अंडरवर्ल्ड का नाम सामने आ रहा है। आरोप है कि अंडरवर्ल्ड ने जुम्मा मस्जिद बॉम्बे ट्रस्ट को धमकाया था और कहा था याकूब मेमन की कब्र को सजा दिया जाए। इसको लेकर खुलासा कब्रिस्तान के पूर्व ट्रस्टी की तरफ से की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रस्टी को कहा गया था कि अगर मेमन का कब्र नहीं सजाया गया तो टाइगर मेमन खुद कॉल करके बात करेगा।

धमकी देने वाले ने खुद का नाम बताया था मोहम्मद
ट्रस्टी के मुताबिक फोन करके धमकाने वाले ने अपना नाम मोहम्मद बताया था। साथ ही उसने खुद को मेमन के परिवार का सदस्य बताया था। इसके अलावा उसने कहा था कि याकूब भाई शहीद हुए हैं। टाइगर अभी ज़िंदा है। ऐसे में कब्रिस्तान में तुम लोग उनके लिए जगह बढ़ाओ। वरना टाइगर भाई से बोल के तुम्हें ठीकाने लगवा देंगे। अभी तुम्हें नहीं पता कि टाइगर भाई कौन हैं? टाइगर भाई को तुम सब नहीं जानते हो, लेकिन टाइगर भाई तुम सबको जानते हैं। जब चाहें कुछ भी करवा सकते हैं।
ट्रस्टी ने 6 जनवरी को मुंबई पुलिस को भेजा था शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धमकी के खिलाफ ट्रस्टी ने 6 जनवरी, 2020 को मुंबई पुलिस को एक शिकायत पत्र भेजा था। पत्र में तत्कालीन ट्रस्टी ने टाइगर मेमन के करीबी सहयोगी और रिश्तेदार रऊफ मेमन से धमकी भरे कॉल आने का दावा किया था। आपको बता दें कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में आरोपी याकूब का भाई टाइगर मेमन पाकिस्तान में छिपा है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह धमकी उसी की तरफ से दी गई है।
कब्र सजाने को लेकर भाजपा विधायक ने कही थी ये बात
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम ने कब्र सजाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया था। विधायक ने कहा था कि पाकिस्तान के इशारे पर 1993 के बॉम्बे बम धमाकों को अंजाम देने वाले आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र को उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री होने पर मजार में बदल दी गई? साथ ही उसकी मजार पर लाइट भी लगा दी गई थी। क्या यही है मुंबई के लिए उनका प्यार, देशभक्ति? ऐसे में इस कृत्य के लिए शरद पवार, राहुल गांधी और उन्हें मुंबई की जनता से माफी मांगे।
ये भी पढ़ें- याकूब मेमन की कब्र पर सियासत, आदित्य ठाकरे का BJP को जवाब- आतंकी का शव समुद्र में क्यों नहीं फेंका था?












Click it and Unblock the Notifications