याकूब मेमन की कब्र पर सियासत, आदित्य ठाकरे का BJP को जवाब- आतंकी का शव समुद्र में क्यों नहीं फेंका था?
मुंबई, सितंबर 08। साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की कब्र पर हुई साज-सजावट को लेकर सियासत शुरू हो गई है। इस खबर के आने के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र की पूर्व सरकार पर आरोप लगाया है कि यह काम उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुए हुआ है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि याकूब मेमन की कब्र को मजार बनाने की कोशिश की गई है। बीजेपी के इन आरोपों पर शिवसेना के आदित्य ठाकरे ने पलटवार किया है।

याकूब के परिवार को क्यों दिया गया शव?
उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि जब याकूब मेमन को फांसी दी गई थी तो उस आतंकी का शव परिवार को सौंपा ही क्यों गया था? उस वक्त भाजपा की सरकार ने याकूब मेमन का शव उसके घरवालों को क्यों ही दिया था। आदित्य ठाकरे ने कहा कि याकूब मेमन के शव को ओसामा बिन लादेन की तरह समुद्र में क्यों नहीं फेंका गया?
याकूब मेमन को सुरक्षा में क्यों दफनाया गया था?
आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि जब याकूब मेमन को फांसी दी गई थी तो उस वक्त बीजेपी की सरकार थी और आज आरोप शिवसेना पर लगाए जा रहे हैं। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो झूठे हैं, जब याकूब को दफनाया गया था तो वहां बहुत सारी सुरक्षा लगाई गई थी। आखिर ऐसा सम्मान क्यों दिया गया था? क्या इस पर कोई एक्शन लेगा?












Click it and Unblock the Notifications