कौन बनेगा महाराष्‍ट्र का मुख्‍यमंत्री? सस्‍पेंस के बीच महायुति में शामिल पार्टियां कर रही अलग-अलग अहम बैठक

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद, भाजपा, शिवसेना और एनसीपी से मिलकर बना महायुति गठबंधन सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं महाराष्‍ट्र का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? इस सस्‍पेंस के बीच रविवार को महायुति में शामिल भाजपा, एनसीपी और शिवसेना अपने विधायकों के साथ अहम बैठकें कर रहे हैं। इसके बाद सोमवार को गठबंधन मिल कर बैठक करेंगे।

बता दें महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में सरकार तीन दिन के अंदर सरकार बनाने वाली है इसलिए तीनों दलों ने विजयी विधायकों को बिना किसी देरी के मुंबई में इकट्ठा होने का निर्देश दिया है। संभवतः अगले 72 घंटों के भीतर भाजपा, शिवसेना और एनसीपी तीनों पार्टियों के नवनिर्वाचित विधायक राजधानी मुंबई में इकट्ठा हो जाएंगे।

Maharashtra election 2024

महायुति की तीनों पार्टियां विधायक दल के नेताओं का चयन करने के लिए अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक कर रही है। भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के आवास पर कोर कमेटी की बैठक की योजना बनाई है, जो आने वाले दिनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का संकेत दे रही है।

इसी तरह, एकनाथ शिंदे ने एक मजबूत मराठा नेता के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को मजबूत करते हुए बांद्रा के एक होटल में शिवसेना के नए विधायकों की बैठक बुलाई है। ये बैठकें पार्टी की रणनीतियों और आगे की नेतृत्व भूमिकाओं को तय करने में अहम रोल निभाने वाली है।

बता दें महाराष्‍ट्र की कुल 288 सीटों में से महायुति ने कुल 234 सीटें हासिल कर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को भी काफी कमजोर कर दिया, जो केवल 50 सीटें जीतने में कामयाब रही। इस चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसने 132 सीटों के साथ रिकॉर्ड जीत हासिल की। ​​वहीं महायुति में शामिल शिवसेना 57 और एनसीपी ने 41 सीटें हासिल कीं हैं।

देवेंद्र फडणवीस, जिनके नेतृत्व में भाजपा ने जोरदार प्रचार किया, पार्टी की ऐतिहासिक जीत की बदौलत मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। वहीं 81 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ एकनाथ शिंदे भी शीर्ष पद की दौड़ के मजबूत दावेदार हैं। हालांकि माना जा रहा है कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री का फैसला महायुति के नेताओं द्वारा दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के परामर्श से सामूहिक रूप से लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-Maharashtra region wise results: कौन सी पार्टी कहां जीती, किसे हुआ नुकसान? भाजपा ने किन सीटों पर लगाई सेंध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+