Maharashtra region wise results: कौन सी पार्टी कहां जीती, किसे हुआ नुकसान? भाजपा ने किन सीटों पर लगाई सेंध

Maharashtra region wise results: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 का परिणाम घोषित किया जा चुका है। महाराष्‍ट्र में भाजपा के नेतृत्‍व वाला महायुति गठबंधन प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद सरकार बनाने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महाराष्‍ट्र की 288 में से 234 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस, राकांपा (शरद पवार) और शिव सेना (उद्धव ठाकरे) की विपक्षी महा विकास अघाड़ी 50 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है।

महाराष्‍ट्र चुनाव प्रचार में सत्‍तारूढ़ महायुति और महाविकास अघाड़ी ने जीत के लिए तमाम पैतरे लगाए लेकिन अंत में चुनाव परिणाम में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत हुई। महाराष्‍ट्र के चुनाव के दौरान जमकर चर्चा हुई कि राज्‍य के किस राज्‍य में किस पार्टी का वर्चस्‍व है। तो आइए जानते हैं महाराष्‍ट्र में क्षेत्रवार नतीजे कैसे रहे और किस क्षेत्र में किस पार्टी की अधिक सीटें आई और 2019 की तुलना में किस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा हैं?

Maharashtra region wise results

महाराष्‍ट्र में कितने हैं क्षेत्र?

बता दें कुल 288 विधानसभा सीटों वाल महाराष्‍ट्र छह क्षेत्रों में बंटा हुआ है, जिसमें विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र शामिल हैं। पश्चिम महाराष्‍ट्र, विदर्भ, महाराठवाड़ा, थाडे -कोंकड, मुंबई और उत्‍तर महाराष्‍ट्र शामिल है।

पश्चिम महाराष्‍ट्र
पश्चिम महाराष्‍ट्र में महागठंधन में शामिल भाजपा को कुल 28, शिंदे शिवसेना को 9 और अजित पवार एनसीपी को 15 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी की कांग्रेस को 2 सीटें,, एनसीपी (एसपी) को 8 सीटें मिली है और इस क्षेत्र में उद्धव ठाकरे का सूपड़ा साफ है। बता दें 2019 के चुनाव में पश्चिमी महाराष्ट्र की कुल 58 सीटों में में शरद वार की पार्टी ने 21 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन इस बार आठ सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है।

विदर्भ
विदर्भ क्षेत्र में भाजपा को 38 सीटें, शिंदे शिवसेना को 4 सीटें और विपक्षी महाविकास की कांग्रेस को 9 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं 2019 के चुनाव की बात करें तो भाजपा ने 29 सीटें जीती थीं और इस बार बढ़कर 38 हो गई है। कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं जो इस बार घटनकर नौ रह गई हैंं। व‍हीं पिछले चुनाव में 6 सीटें जीतने वाली शरद पवार की एनसीपी का विदर्भ में सफाया हो गया है। वहीं उद्धव शिवसेना ने 4 सीटें जीती थी लेकिन इस चुनाव में एक भी सीटें नहीं जीती। यानी विदर्भ में भाजपा शरद पवार की सीटों में सेंध लगा दी है।

मराठवाड़ा
मराठवाड़ा में महायुति की भाजपा को 19, एनसपी को 8 और शिंदे शिवसेना का कुल 13 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं विपक्षी महाविकास की ठाकरे शिवसेना को तीन सीटें मिली है और इस क्षेत्र में एक सीट अन्‍य के खाते में गई है। यानी विपक्षी कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी का यहां सफाया हो गया है।

बात 2019 की करें तो भाजपा ने 16, ठाकरे शिवसेना ने 12 सीटें जीती थी लेकिन इस चुनाव में महज तीन सीटों पर सिमट गई है। इस क्षेत्र में ठाकरे की शिवसेन ने शिंदे शिवसेना ने कई सीटें झटक ली है। वहीं कांग्रेसने पिछले चुनाव में 8 सीटें जीती थी और इस बार के चुनाव में इस क्षेत्र में कांग्रेस का सफाया हो गया है।

ठाणे+ कोंकड़
भाजपा को 16 सीटे, शिंदे शिवसेना को 18 और एनसीपी को 3 सीटें मिली हैं और विपक्षी महाविकास में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 1 सीट पर जीत हासिल हुई है। यानी इस क्षेत्र में भी शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस का पत्‍ता साफ हो गया है। 2019 के चुनाव की बात करें तो कोंकंड में भाजपा ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 29 सीटें जीती थी। वहीं एनसीपी ने कोंकड में 6 एनसीपी ने 6, कांग्रेस ने 4 सीटें जीती थी।

मुंबई
मुंबई में भाजपा ने 15, शिंदे शिवसेना ने 6 और एनसीपी ने एक सीट पर जीत हासिल की हैं। वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। मुंबई में भी कांग्रेस और शदर पवार की पार्टी ने जीत हासिल नहीं की है।

ये भी पढ़ें-Maharashtra Result: पीएम मोदी ने इशारों में बता दिया फडणवीस, शिंदे या अजित कौन होगा महाराष्‍ट्र का CM!

उत्‍तर महाराष्‍ट्र
भाजपा ने 16, शिंदे शिवसेना ने 9 , एनसीपी ने 8 और विपक्षी गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने महज एक सीट हासिल की है। वहीं शरद पवार और ठाकरे शिवसेना का सूपड़ा साफ हो गया है। बात 2019 के चुनाव परिणाम की करें तो पिछली बार इस क्षेत्र में भाजपा ने 16 सीटें जीती थी और शरद पवार की एनसीपी ने 13 सीटें जीती थीं और कांग्रेस ने 11 सीटें जीती थी।। वहीं इस बार के चुनाव में महायुति में शामिल भाजपा, शिंदे शिवसेना ने शरद पवार और ठाकरे की सीटों पर कब्जा जमा लिया है।

Maharashtra region wise results
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+