'उद्धव ठाकरे-संजय राउत बिना शर्त मांगे माफी', PM मोदी के खिलाफ बयान को लेकर BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां धुआंधार प्रचार कर रही हैं। अप्रैल में पहले चरण का मतदान होगा। इससे पहले सभी पार्टियां जनता को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र के बुलढाणा में पार्टी बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के सांसद और नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी की है।
बीजेपी ने पीएम मोदी के खिलाफ बयान को लेकर चुनाव आोग को लिखा है। साथ ही शिवसेना यूबीटी नेता के बयान की तरफ चुनाव आयोग का ध्यान आकर्षित किया है। बीजेपी ने शिवसेना यूबीटी नेता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने का भी अनुरोध किया
उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग से अनुरोध करती है कि वह संजय राउत और उद्धव ठाकरे को पीएम मोदी और गुजरात के लोगों से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने का निर्देश दे। साथ ही चुनाव आयोग से संजय राउत के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने का भी अनुरोध किया है।
आंतरिक विवादों को सुलझाने के लिए देवेंद्र फड़णवीस ने दो अहम बैठकें कीं
वहीं, दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति गठबंधन में सीटों के बटंवारे को लेकर चल रहे मतभेद पर नेताओं को सख्त हिदायत दी है। बता दें महायुति में शामिल तीनों पार्टियों भाजपा, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के नेताओं के बीच कुछ सीटों की डिमांड को लेकर खींचतान जारी है। रविवार को महायुति में आंतरिक विवादों को सुलझाने के लिए देवेंद्र फड़णवीस ने दो अहम बैठकें कीं।
सिर्फ यह देखें कि महागठबंधन का उम्मीदवार जीतेगा
महायुति के नेताओं से देवेंद्र फडणवीस ने सलाह दी कि अंदरूनी मतभेदों को किनारे रखकर एक महागठबंधन के तौर पर काम करें। डिप्टी सीएम देवेंद्र ने कहा है कि सिर्फ यह देखें कि महागठबंधन का उम्मीदवार जीतेगा, बाकी सब बातें छोड़ दें।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे राज ठाकरे, डिप्टी सीएम बोले- एक-दो दिन रुकिए...'












Click it and Unblock the Notifications