महाराष्‍ट्र: देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे राज ठाकरे, डिप्‍टी सीएम बोले- एक-दो दिन रुकिए...'

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राज ठाकरे की पार्टी मनसे का एनडीए गठबंधन में आना तय माना जा रहा है क्‍योंकि देवेंद्र फडणवीस ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए है।

Raj Thackeray Eknath Shinde Devendra Fadnavis

राज ठाकरे बांद्रा के एक निजी होटल में डिप्‍टी सीएम देवेंन्‍द्र फडणवीस से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुझाव देते हुए कहा "इस बैठक के बारे में अभी बात करने के बजाय, एक या दो दिन रुकें, फिर आपको सब कुछ ठीक से समझ आ जाएगा"।

वहीं सूत्रों का कहना है कि उनकी पार्टी को एनडीए में शामिल करने पर चर्चा की गई। हालांकि इस मुलाकात के बाद अब तक ना ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और न ही एमएनएस ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संभावित गठबंधन की पुष्टि की या आधिकारिक घोषणा की है।

बता दें मुंबई में सीएम शिंदे और डिप्‍टी सीएम एकनाथ से मिलने से पहले राज ठाकरे दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। राज ठाकरे ने इस सप्ताह की शुरुआत में, ठाकरे और शाह के बीच एक बंद कमरे में बैठक की थी। जिसके बाद सूत्रों के हवाले से आई खबर में अनुसार दोनों नेताओं के बीच राज ठाकरे की मनसे एनडीए में शामिल करने पर चर्चा की गई।

राज ठाकरे, शिंदे और फड़णवीस के बीच आज की मुलाकात को राज्य में भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन बनाने की दिशा में मनसे के अगले कदम के रूप में देखा जा रहा है।

अचंभित करने वाली बात इस बैठक में नजर आई कि महाराष्‍ट सरकार में महायुति गठबंधन का हिस्सा उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी बैठक में नजर नहीं नजर आए। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के सूत्रों ने संकेत दिया है कि यह मनसे को कैसे समायोजित किया जाए इस मुद्दे पर बातचीत होनी थी, इसलिए अजित पवार इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+