मुंबई: स्पेशल कोर्ट ने PFI के 5 लोगों की बढ़ाई 8 अक्तूबर तक रिमांड, ATS की छापेमारी में हुए थे गिरफ्तार
मुंबई, 03 अक्टूबर: देशभर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। मुंबई में पीएफआई से जुड़े मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सोमवार को मुंबई की विशेष अदालत ने पीएफआई केस के सभी पांचों आरोपियों की एटीएस हिरासत को आठ अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।

दरअसल, कई एजेंसियों ने एक साथ पीएफआई के ठिकानों पर रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया था। इसी दौरान इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। याद रहे कि एनआईए की टीम ने हाल ही में 22 सितंबर को एक साथ देशभर में कई स्थानों पर एक्शन लेते हुए रेड की थी। यह सभी पांच कथित पीएफआई सदस्यों को 22 सितंबर को आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि इससे पहले यूएपीए के तहत कथित आतंकी मामले में पांच कथित पीएफआई सदस्यों की एटीएस रिमांड 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी। जिसके बाद उनकी रिमांड अवधि खत्म हो रही थी। ऐसे में सभी पांचों पीएफआई सदस्यों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.एम. पाटिल की अदालत में पेश किया गया, जहां एटीएस ने आठ दिनों की हिरासत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पांच दिन की रिमांड बढ़ा दी।












Click it and Unblock the Notifications