Maharashtra: सीएम उद्धव ने दुकानों का समय 4 घंटे बढ़ाया, अब रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें
मुंबई, 02 अगस्त: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उद्धव सरकार ने दुकानों का समय शाम 4 बजे की बजाए रात 8 बजे तक करने का निर्णय लिया है। यानी अब महाराष्ट्र में दुकानें के खोलने के वक्त को चार घंटों के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है, वहां अब रात 8 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति होगी। वहीं जहां संक्रमण अभी भी बढ़ रहा है, उन जिलों में प्रतिबंध जारी रहेगा।

महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है। ऐसे में राज्य सरकारों ने कोरोना पाबंदियों को जारी रखने का फैसला किया है। इस बीच सोमवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने मीडिया को राज्य में दुकानों का समय बढ़ाने के अपने निर्णय की जानकारी दी। बता दें कि मौजूदा वक्त में दुकानों को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रखने की अनुमति दी गई थी। वहीं अब लोगों को राहत देते हुए शाम के समय को 4 बजे से बढ़ाकर रात 8 बजे तक कर दिया है।
हालांकि यह फैसला पूरे राज्य में लागू ना होकर उन जिलों में काम करेगा, जहां कोरोना का संक्रमण पहले की तुलना में कम देखने को मिल रही है। वहीं जहां अभी कोरोना की रफ्तार जारी है, वहां पहले की तरह की दुकानों का समय निर्धारित किया गया है।
बता दें कि राज्य में कोरोना की रफ्तार रूकने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र में रविवार को भी कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 78 से ज्यादा बनी हुई है। हालांकि राज्य के 25 जिले ऐसे है, जहां कोरोना के मामलों में थोड़ी राहत है।












Click it and Unblock the Notifications