'उद्धव ठाकरे ने पीठ में घोंपा था छुरा, पार्टी बदला चाहती थी', बोले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि कोई भी पद पॉलिटिकल वेट को डिफाइन नहीं करता है। मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है, उनके पास अभी छह विभाग हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि कोई भी पद पॉलिटिकल वेट को डिफाइन नहीं करता है। मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है, उनके पास अभी छह विभाग हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चूंकि वह पहले मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्हें पता है कि एक सीएम को कई विभागों को देखना पड़ता है। इसलिए मेरे पास छह विभाग हैं। उन्होंने यह बात इंडिया टुडे के कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार लंबित होने के बाद से मेरे पास जो विभाग हैं, वे मेरे पास ही हैं। विस्तार के बाद, उनमें से कुछ अन्य के पास होंगे। मेरा मानना है कि हमारी सरकार में, पोर्टफोलियो किसी के भी पास हो सकता है और उसे सफल बनाने के लिए, यह हमारी जिम्मेदारी है पोर्टफोलियो कोई मायने नहीं रखता। शासन एक सामूहिक प्रयास है।
कोई पद पॉलिटिकल वेट को डिफाइन नहीं करता
उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में कोई पद पॉलिटिकल वेट को डिफाइन नहीं करता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आप महाराष्ट्र में किसी से भी पूछ सकते हैं कि मैंने राजनीतिक वजन बढ़ाया है या घटाया है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के गठन की घटनाओं को याद करते हुए फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने भाजपा की पीठ में छुरा घोंपा है। पार्टी बदला लेना चाहती थी।
सरकार से बाहर रहने का फैसला
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शुरुआत में मैंने सरकार से बाहर रहने का फैसला किया ताकि कोई यह न कहे कि हमने सत्ता के लिए, लालच के लिए हाथ मिलाया है। मेरे नेताओं ने मुझसे कहा कि राज्य में सरकार चलाने के लिए मेरे अनुभव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार बाहर से नहीं चल सकती है। इसलिए उन्होंने मुझे सरकार में शामिल होने के लिए कहा।
सभी मुद्दों पर एकसाथ फैसला
2014-19 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे फडणवीस ने कहा कि जब भाजपा ने उन्हें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने के लिए कहा तो वह चौंक गए। फडणवीस ने कहा कि लेकिन उन्होंने मुझे कभी यह महसूस नहीं कराया कि मैं उपमुख्यमंत्री हूं। उन्होंने मुझे विश्वास में लिया। हम सभी मुद्दों पर एक साथ फैसला करते हैं।
यह भी पढ़ें- देवेंद्र फडणवीस को इस बात के लिए मिला उद्धव ठाकरे का साथ, बोले- आप नेतृत्व कीजिए












Click it and Unblock the Notifications