पोर्नोग्राफी केस: शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, खोला कच्चा चिट्ठा
मुंबई, सितंबर 16: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस में उनकी मुश्किलों कम होने का नाम नहीं ले रही है। राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है। 1500 पन्नों की इस चार्चशीट में 43 गवाहों के नाम दिए गए हैं। गवाहों की इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी और शर्लिन चोपड़ा का भी नाम शामिल है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन का बयान दर्ज कर लिया है। शर्लिन का कहना है कि राज कुंद्रा और उनकी फर्म के क्रिएटिव डायरेक्टर मुझसे हॉटशॉट ऐप में काम कराने के लिए लगातार पीछे पड़े रहे।

'द शर्लिन चोपड़ा ऐप' पर हो रहा था ये काम
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को दिए अपने बयान में शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि उसने 'द शर्लिन चोपड़ा ऐप' नाम से मोबाइल ऐप बनाने के लिए फर्म आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। तब सौरभ कुशवाहा और राज कुंद्रा आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर्स थे। एप्लिकेशन 'द शर्लिन चोपड़ा ऐप' के जरिए शर्लिन चोपड़ा के बोल्ड वीडियो और फोटोज पब्लिश किए जा रहे थे।

राज के लैपटॉप से 68 एडल्ट फिल्में बरामद हुईं
शर्लिन चोपड़ा को आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ अपने अनुबंध के अनुसार ऐप के माध्यम से उत्पन्न राजस्व का 50 प्रतिशत दिया जाना था, लेकिन शर्लिन ने दावा किया कि उसे कभी राजस्व नहीं दिया गया। राज कुंद्रा ने फिर शर्लिन से कॉन्टैक्ट किया और कहा कि वो हॉटशॉट नाम के लिए एक्टिंग करे जो कि आर्म्सप्राइम मीडिया का भी हिस्सा था। बता दें कि, मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि, राज के लैपटॉप से 68 एडल्ट फिल्में बरामद की थी।

हॉटशॉट पर पोस्ट किया जाना था और बोल्ड कंटेंट
शर्लिन के बयान के अनुसार, राज ने उनसे कहा कि हॉटशॉट एप्लिकेशन पर कंटेंट थोड़ा ज्यादा बोल्ड और हॉट होगा और उन्हें केयरफ्री होकर काम करने की जरूरत है। क्रिएटिविटी और रिवेन्यू से जुड़ी दिक्कतें सॉल्व नहीं होने की वजह से शर्लिन ने हॉटशॉट के लिए काम नहीं किया। शर्लिन चोपड़ा ने कहा, हॉटशॉट एप्लिकेशन राज कुंद्रा के स्वामित्व वाली है। राज और उनकी फर्म की क्रिएटिव डायरेक्टर मीता झुनझुनवाला ने बार-बार मुझसे संपर्क किया और एप्लीकेशन के लिए काम करने के लिए फॉलोअप किया।

चार्जशीट में जुड़े ये नए नाम
शर्लिन चोपड़ा का विस्तृत बयान मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों द्वारा बुधवार को दायर चार्जशीट का हिस्सा है। खबरों के मुताबिक चार्जशीट में दो और आरोपियों का भी नाम है। यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव जो कथित तौर पर सिंगापुर में रह रहा है और राज कुंद्रा का बहनोई प्रदीप बख्शी, जो लंदन में है। शिल्पा ने भी अपने बयान में बहनोई को ही इन सबका जिम्मेदार बताया था।

हॉटशॉट्स ऐप से 2020 में कमाए 1.17 करोड़
वहीं क्राइम ब्रांच ने दावा किया कि तनवीर हाशमी ने कथित तौर पर अपने न्यूफ्लिक्स ऐप के लिए अश्लील सामग्री उपलब्ध कराई थी। पुलिस को ठाकुर और हाशमी के बीच चैट रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। पुलिस ने दावा किया कि अश्लील फिल्मों से कुंद्रा ने अगस्त और दिसंबर 2020 के बीच एप्पल के ऐप स्टोर पर अपने हॉटशॉट्स ऐप के माध्यम से ग्राहकों से कथित तौर पर 1.17 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
-
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications