Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sharad Pawar: महाराष्ट्र चुनाव वोटिंग के बीच चर्चा में क्यों आए शरद पवार? जानिए राजनीतिक करियर से लेकर सबकुछ

Sharad Pawar Profile in Hindi: महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार बारामती के मालेगांव के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अजित पवार को लेकर सवाल पूछने पर उल्टा मीडिया से सवाल कर दिया। शरद पवार ने पूछा कि अजित पवार के खिलाफ कैसा अन्याय? चार बार उपमुख्यमंत्री पद, कई सालों तक मंत्री पद, सारी शक्ति उनके पास और आप कहते हैं कि अन्याय हुआ है?

उनके इस बयान के बाद शरद पवार एक बार फिर चर्चाओं में आ गए। महाराष्ट्र की राजनीति से लेकर देश की राजनीति तक शरद पवार एक ऐसे पॉलिटिक्स फेस हैं, जिन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उनकी राजनीतिक सूझबूझ, अनुभव और जनता के साथ मजबूत जुड़ाव ने उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाया। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका पर सभी की नजरें हैं, जहां उनका अनुभव और गठबंधन की रणनीति अहम साबित हो सकती है।

Sharad Pawar Profile News

शरद पवार भारतीय राजनीति के एक अनुभवी और प्रख्यात राजनेता हैं। उनका पूरा नाम शरदचंद्र गोविंदराव पवार है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1940 को महाराष्ट्र के बारामती में हुआ। 83 वर्षीय शरद पवार लगभग 66 साल से राजनीति में सक्रिय है, जिसमें उन्होंने 4 बार मुख्यमंत्री का पद संभाला है और 6 बार के सांसद हैं। हालांकि उन्होंने इस चुनाव में साफ संकेत दिए हैं कि वो सक्रिय राजनीति से ब्रेक ले सकते हैं।

महाराष्ट्र का बड़ा राजनीतिक चेहरा

अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्टी से जाने के बाद अब शरद पवार एनसीपी-एसपी का नेतृत्व कर रहे हैं और शिवसेना, कांग्रेस के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तहत सत्तारूढ़ महायुति (बीजेपी, शिंदे शिवसेना और अजित पवार एनसीपी) को इस चुनाव में लड़ी टक्कर दे रहे हैं।

शरद परिवार का परिवार

शरद पवार के परिवार में उनकी पत्नी प्रतिभा पवार और बेटी सुप्रिया सुले हैं, जो खुद एक सक्रिय राजनेता हैं।

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन

शरद पवार का झुकाव बचपन से ही राजनीति की ओर था। उन्होंने पुणे के कॉलेज ऑफ एजुकेशन से ग्रेजुएशन किया और युवा अवस्था में ही महाराष्ट्र की राजनीति में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें: Sharad Pawar Political Career: हर कोई नहीं बन सकता शरद पवार, 66 साल से राजनीति में, 4 बार CM, 6 बार MP

करियर और राजनीतिक यात्रा

शरद पवार ने अपने करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ की। वह 1967 में पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। उनका राजनीतिक सफर कई महत्वपूर्ण पड़ावों से गुजरा, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: पवार ने तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया (1978-1980, 1988-1991, और 1993-1995)। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने कृषि, ग्रामीण विकास और औद्योगिक क्षेत्र में कई सुधार किए।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Chunav: शरद पवार की पत्नी को बारामती के टेक्सटाइल पार्क में घुसने नहीं दिया? क्या है मामला

केंद्रीय मंत्री: शरद पवार ने केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री (1991-1993) और कृषि मंत्री (2004-2014) जैसे अहम पद संभाले। कृषि मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को किसानों के लिए अनेक योजनाओं और नीतियों की शुरुआत के लिए याद किया जाता है।

एनसीपी की स्थापना

1999 में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की स्थापना की, जब कांग्रेस पार्टी के साथ वैचारिक मतभेद सामने आए। एनसीपी महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक प्रभावशाली पार्टी है। हालांकि मौजूदा वक्त में एनसीपी दो धड़ों में बंटी चुकी है। जिसमें एनसीपी-एसपी का कमान खुद शरद पवार संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: क्रिप्‍टोकरेंसी घोटाले में शामिल होने के आरोप पर सुप्रिया सुले, शरद पवार बोले- ऐसा काम भाजपा ही कर सकती है

महाराष्ट्र चुनाव 2024 और शरद पवार की भूमिका

2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी की भूमिका अहम मानी जा रही है। हालांकि पार्टी में कुछ समय पहले विभाजन हुआ, शरद पवार ने अपने नेतृत्व और राजनीतिक कौशल से पार्टी को मजबूती से संभाला।

चुनाव प्रचार और गठबंधन की रणनीति

शरद पवार ने अपने स्वास्थ्य और आयु को दरकिनार करते हुए महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में प्रचार किया। एनसीपी-एसपी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के तहत शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। शरद पवार की रणनीतियां इस गठबंधन की सफलता में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Chunav: शरद पवार की पत्नी को बारामती के टेक्सटाइल पार्क में घुसने नहीं दिया? क्या है मामला

नेट वर्थ और आर्थिक स्थिति

शरद पवार की कुल संपत्ति करीब ₹40-50 करोड़ (2024 तक अनुमानित) है। उनकी आय का मुख्य स्रोत कृषि, रियल एस्टेट और राजनीतिक करियर से जुड़ी गतिविधियां हैं। हालांकि, पवार पर कई बार आर्थिक अनियमितताओं के आरोप भी लगे हैं, लेकिन वह हर बार कानूनी चुनौतियों का सामना कर के इनसे बाहर निकले।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+