क्रिप्‍टोकरेंसी घोटाले में शामिल होने के आरोप पर सुप्रिया सुले, शरद पवार बोले- ऐसा काम भाजपा ही कर सकती है

Maharashtra: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले पुणे के एक पूर्व आईएएस अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल ने एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस अध्‍यक्ष नाना पटोले पर क्रिप्‍टोकरेंसी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। जिस पर सुप्रिया सुले और उनके पिता शरद पवार ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

बता दें महाराष्‍ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर यानी आज मतदान हो रहा है। मतदान करने पहुंची महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल सुप्रिया सुले ने अपने और नाना पटोले के खिलाफ आरोपों पर लगे आरोपों को निराधार बताया।

Supriya Sule

सुप्रिया सुले बोली- आरोप पूरी तरह झूठे

शरद पवार की सांसद बेटी सुप्रिया सुले ने कहा "मैंने मानहानि का मामला और एक आपराधिक मामला दायर किया है। मैं उनके (सुधांशु त्रिवेदी) 5 सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं, जहां भी वह चाहें। यह उनकी पसंद का समय है।" उनकी पसंद की जगह और उनकी पसंद का मंच, मैं उन्हें जवाब देने के लिए तैयार हूं क्योंकि सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।"

शरद पवार बोले- ऐसा भाजपा ही कर सकती है

वहीं बेटी सुप्रिया और नाना पटोले पर लगे इस आरोप पर एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा जिस व्‍यक्ति ने आरोप लगाए हैं, वो कई महीनों तक जेल में बंद रहा है, ऐसे व्‍यक्ति को साथ लेकर ऐसे झूठे आरोप लगाने का काम केवल भाजपा ही कर सकती है।

नाना पटोले बोले- पूरा देश हमारी आवाज जानता है?

वहीं महाराष्‍ट्र कांग्रेस के अध्‍यक्ष और साकोली से कांग्रेस उम्‍मीदवार नाना पटोले ने अपने और सुप्रिया सुले के खिलाफ लगे आरोपों पर कहा "पूरा देश मेरी आवाज जानता है। पीएम मोदी मेरी आवाज को अच्छी तरह से जानते हैं। बीजेपी ने इस तरह की राजनीति शुरू कर दी है क्योंकि वे हार से डरते हैं।

नाना पटोले ने कहा कल विनोद ताडे को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया और देवेन्द्र फडणवीस के पीए के गोदाम में शराब मिली। ये लोग महाराष्ट्र में वोट जिहाद और शराब जिहाद लाना चाहते हैं। कल ही हमने उन्हें मानहानि का नोटिस जारी किया था। और FIR भी दर्ज की. हमारी लीगल सेल इस मामले को ठीक कराएगी। हमारी सरकार आ रही है, हम ऐसे बेईमान बीजेपी को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से सबक सिखाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+