महाराष्ट्र: 'अजीत पवार को लोगों के सामने विलन बनाते थे शरद पवार', डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा हमला
कुछ महीने पहले अजीत पवार ने एनसीपी से नाता तोड़कर अपने समर्थित विधायकों के साथ बीजेपी-शिवसेना गंठबंधन में शामिल हो गए थे। उन्हें महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया।
इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब जब मैं पीछे मुड़कर पढ़ाई और एनालाइसिस करता हूं, तो मालूम होता है कि उस समय शरद पवार साहब हर बार अजीत दादा को आगे करके उन्हें लोगों के सामने विलन बना रहे थे ताकि हीरो घर के किसी और व्यक्ति को दिखा सके।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अजीत दादा को शरद पवार ने कभी आगे नहीं बढ़ाया। उनके साथ हमेशा धोखा किया। आज अजीत पवार हमारे साथ मिले। उन्हें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का पद मिला। शरद पवार ने उनके साथ गहरी चाल चली।
यह भी पढ़ें- क्या शरद पवार को पीएम मोदी ने एनडीए में शामिल होने का दिया प्रस्ताव? देवेंद्र फडणवीस ने बयां किया सच












Click it and Unblock the Notifications