क्या शरद पवार को पीएम मोदी ने एनडीए में शामिल होने का दिया प्रस्ताव? देवेंद्र फडणवीस ने बयां किया सच
लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार के लिए पुणे पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शनिवार को एनसीपी पर जमकर हमला बोला। फडणवीस ने कहा जब भी शरद पवार की पार्टी कमजोर होती है तो वह कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं और बाद में उसे छोड़ देते हैं।
इसके साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुलासा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी प्रमुख को क्या एनडीए में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था या नहीं?

फडणवीस ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को कोई 'प्रस्ताव' नहीं दिया है, बल्कि उन्हें एनडीए में शामिल होने की 'सलाह' दी है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र डिप्टी सीएम ने कहा 1977 से आज तक, हमने देखा है कि जब भी शरद पवार की पार्टी कमजोर हुई, उन्होंने कांग्रेस में विलय किया और फिर बाहर हो गए।
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि उन्होंने पांच अलग-अलग प्रतीकों पर चुनाव लड़ा। अगर हम उनके राजनीतिक करियर को देखें, जब भी उनकी पार्टी कमजोर हुई, उन्होंने कांग्रेस में शामिल हो गए, अपनी स्थिति सही की और फिर पार्टी छोड़ दी।
फडवाीस ने कहा पीएम मोदी ने शरद पवार को डूबते जहाज कांग्रेस के साथ विलय नहीं करने, बल्कि एनडीए में शामिल होने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया शरद पवार को एहसास हुआ कि अजीत पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी उम्मीदवार बारामती सीट जीतेंगे। इसलिए उन्होंने बयान दिया कि क्षेत्रीय दलों को 4 जून के बाद कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए। इसलिए, वह चुनाव के नतीजे जानते हैं। आप पहले से ही डूब रहे हैं , और अब आप एक डूबते जहाज की ओर जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications