Saif Ali Khan Case की जांच में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता, बांद्रा झील के पास मिला चाकू का तीसरा हिस्सा
Saif Ali Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुंबई पुलिस एक के बाद एक नए खुलासे कर रही है। अब पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। पुलिस ने चाकू का तीसरा हिस्सा बांद्रा झील के पास से बरामद किया है, जिसे आरोपी शरीफुल ने हमले के बाद वहां फेंक दिया था।
हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को बुधवार शाम (22 जनवरी) पुलिस घटनास्थल के करीब ले गई। पुलिस को संदेह था कि शरीफुल ने अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू का एक हिस्सा झील में फेंका होगा। लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को चाकू का तीसरा हिस्सा झील के पास से बरामद हुआ।

मालूम हो कि इससे पहले सैफ अली खान के शरीर के अंदर फंसा 2.5 इंच का चाकू डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान निकाला था। इसके बाद चाकू का दूसरा हिस्सा भी पुलिस ने घटना स्थल के आसपास से बरामद किया था। अब चाकू के तीसरे हिस्से के मिलने के बाद पुलिस के पास अपराध से जुड़े सभी भौतिक सबूत लगभग पूरे हो गए हैं। वहीं एक्टर भी अस्पताल से सर्जरी के बाद घर लौट आएं हैं।
सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी
मुंबई पुलिस ने वर्ली कोलीवाड़ा के एक सैलून से सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) को भी कब्जे में लिया है। आरोपी शरीफुल इस्लाम इस सैलून में दो महीने तक नियमित रूप से आता था। घटना के दिन हमले के 7 घंटे बाद शरीफुल ने उसी सैलून में जाकर शेविंग करवाई और बाल कटवाए। DVR में आरोपी के सैलून आने-जाने का वीडियो कैद है, जिसे पुलिस जांच में इस्तेमाल कर रही है।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan की खास फोटो हो रही है वायरल, जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर से कही ऐसी बात
सैलून स्टाफ से पूछताछ
पुलिस ने सैलून के स्टाफ को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। बार्बर ने पुष्टि की है कि आरोपी घटना के बाद तनाव में लग रहा था। पुलिस को यह भी शक है कि शरीफुल ने सैलून के रास्ते में कुछ और सुराग मिटाने की कोशिश की होगी।
सैफ अली खान पर हमले के इस हाई-प्रोफाइल मामले ने न केवल बॉलीवुड बल्कि पूरे देश का ध्यान खींचा है। पुलिस हर संभव एंगल से जांच कर रही है और जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: 'किसी देश को दोष नहीं दिया जा सकता', Farooq Abdullah ने Saif Ali Khan और बांग्लादेशी हमलावर पर क्या कहा?
वहीं आगे की कार्रवाई की बात करें तो चाकू के सभी हिस्से मिलने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को यकीन है कि आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया जा सकता है। फिलहाल 19 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications