Saif Ali Khan की खास फोटो हो रही है वायरल, जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर से कही ऐसी बात
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पिछले कुछ दिनों से खबरों में छाए हुए हैं। गत 16 जनवरी 2025 को एक्टर पर जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
अस्पताल से छुट्टी मिलते ही घर पहुंचे सैफ अली खान
सैफ अली खान को गत 21 जनवरी 2025 को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आपको बता दें कि सैफ अली खान जब अस्पताल से घर पहुंचे तो उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए थे और सबसे हैलो भी कहा था।

ऑटो ड्राइवर से मिले सैफ अली खान
-फिलहाल सैफ अली खान की एक खास फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह उस ऑटो ड्राइवर के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसने हमले की रात उन्हें अस्पताल पहुंचाया था।
-सैफ अली खान की ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा के साथ मुलाकात की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
-फोटो देखकर ये साफ पता चल रहा है कि सैफ अली खान ने गत 21 जनवरी 2024 (मंगलवार) को लीलावती अस्पताल में ही ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की थी।
-फोटो में सैफ अली खान वाइट शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने काला चश्मा भी लगा रखा है। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्टर ने ड्राइवर के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और साथ में बैठकर फोटो खिंचवाई है।
जानकारी के अनुसार सैफ अली खान ने ऑटो ड्राइवर से मिलकर उसे धन्यवाद दिया है। इस दौरान सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर भी उनके साथ मौजूद थीं। उन्होंने भी ऑटो ड्राइवर का आभार प्रकट किया और उन्हें हमेशा दूसरों की मदद के लिए प्रोत्साहित भी किया।
-खबर है कि सैफ अली खान ने ऑटो ड्राइवर से कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह उसकी मदद जरूर करेंगे।
सैफ अली खान का बयान होगा दर्ज
आपको बता दें कि पुलिस आज यानी 22 जनवरी 2025 (बुधवार) को सैफ अली खान का बयान दर्ज करने के लिए उनके घर पर पहुंची है। साथ ही पुलिस एक्टर के घर की जांच भी कर रही है और वहां मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications