'किसी देश को दोष नहीं दिया जा सकता', Farooq Abdullah ने Saif Ali Khan और बांग्लादेशी हमलावर पर क्या कहा?
Farooq Abdullah On Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात एक बांग्लादेशी घुसपैठिए ने घर में चोरी की नीयत से घुसकर हमला कर दिया। एक्टर पर एक के बाद 6 बार चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद सैफ एक दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे हैं। अब इस घटना पर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई है।
सैफ अली खान पर हुए हमले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मैं ऐसी घटनाओं के खिलाफ हूं और उनकी भलाई की कामना करता हूं। अगर किसी ने आकर सैफ अली खान पर हमला किया है, तो आप एक व्यक्ति के काम के लिए पूरे देश को दोषी नहीं ठहरा सकते।"

पूरे देश को कैसे दोषी ठहरा सकते हैं-फारूक अब्दुल्ला
उन्होंने आगे कहा कि आप किसी एक व्यक्ति के काम के लिए पूरे देश को कैसे दोषी ठहरा सकते हैं? अगर कोई भारतीय ब्रिटेन में कुछ गलत करता है, तो क्या आप इसके लिए भारत को दोषी ठहराएंगे? यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है, देश पर नहीं...अमेरिका में कितने अवैध भारतीय हैं? राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी आंकड़े दिए हैं। आप इसे क्या कहेंगे?
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सैफ अली खान केस में पुलिस ने किए 5 चौंकाने वाले खुलासे, खोल दी सारी पोल-पट्टी
अवैध तरीके से भारत में घुसा था हमलावर
बता दें कि सैफ अली खान के हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया है। जो कि बांग्लादेशी है और अवैध तरीके से भारत में घुसा था। उसका नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर है, जिसने भारत ने अपना नाम विजय दास कर लिया। शरीफुल ने हमले के बाद एक्टर को कई गंभीर चोटें आईं और लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई। अब वे मंगलवार को घर लौट आए।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan की खास फोटो हो रही है वायरल, जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर से कही ऐसी बात
मुंबई पुलिस ने रविवार (19 जनवरी) को उसे ठाणे से गिरफ्तार किया था। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारत में घुसने के बाद आरोपी ने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था। पुलिस के अनुसार वो बांग्लादेश के झालोकाटी का रहने वाला है, जो पांच महीने के ज्यादा वक्त से मुंबई में रह रहा था, छोटे-मोटे काम कर रहा था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़ा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications