रामदास अठावले ने किया दावा- "महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा, भाजपा ने कर लिया है फैसला, शिंदे हैं नाखुश"
Maharashtra News: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में महायुति गठबंधन बहुमत से कहीं अधिक सीटें हासिल करने के बावजूद अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं की है। इसकी बड़ी वजह ये है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिंदे शिवसेना के बीच खींचतान जारी है।
इस सबके बीच केंद्रीय मंत्री और आरपीआई-अठावले अध्यक्ष रामदस अठावले ने मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा, इसको लेकर खुलासा किया है कि भाजपा आलाकमान ने क्या फैसला किया है? आइए जानते हैं अठावले ने क्या कहा?

मीडिया के सवाल महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए अठावले ने कहा महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर विवाद जल्द खत्म होना चाहिए क्थ्योंकि भाजपा आलाकमान ने फैसला किया है कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का सीएम बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा एकनाथ शिंदे नाखुश हैं और उनकी नाराजगी को जरूर हटाया जाना चाहिए।
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा भाजपा के पास महाराट्र में सर्वाधिक सीटें हैं, ऐसे में वह इस बार सीएम पद से कम में नहीं मानेगी। उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे को 2 कदम पीछे हट जाना चाहिए, जैसे देवेंद्र फड़नवीस 4 कदम पीछे हट गए और उनके नेतृत्व में काम करना चाहिए। एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम या कम से कम केंद्रीय मंत्री बनना चाहिए।
#WATCH | Delhi: On CM face in Maharashtra, Union Minister & RPI-Athawale President, Ramdas Athawale says, "The Maharashtra dispute should end soon...BJP's high command has decided that Devendra Fadnavis should be made the CM but Eknath Shinde is unhappy and his displeasure needs… pic.twitter.com/vB6J2FYZ5u
— ANI (@ANI) November 26, 2024
ये भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे ने साफ कहा है कि! महाराष्ट्र सीएम पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिवसेना नेता ने दिया बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications