एकनाथ शिंदे ने साफ कहा है कि! महाराष्ट्र सीएम पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिवसेना नेता ने दिया बड़ा बयान
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम को घोषित हुए अब तीन बीत चुके हैं लेकिन प्रचंड बहुमत हासिल करने वाले महायुति गठबंधन ने राज्यपाल के सामने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। इसकी वजह है कि महायुति की ओर से महाराष्ष्ट्र की अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर जंग चल रही है।
महाराष्ट्र चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र फडणवीस और दूसरे नंबर पर सर्वाधिक सीटें जीतने वाली शिवसेना के एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल है। महाराष्ट्र सीएम पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिंदे शिवसेना के दिग्गज नेता का बयान आया है।

मीडिया से बात करते हुए शिवसेना के दीपक केसकर ने कहा एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और राज्यपाल ने राज्य में नई सरकार के गठन होने तक शिंदे को ही कार्यवाहक सीएम नियुक्त किय है।
महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल का जवाब देते हुए शिवसेना नेता दीपक केसकर ने कहा महायुति के नेता साथ बैठेंगे और इस बात पर चर्चा करेंगे और दिल्ली जाएंगे और फिर फैसला करेंगे।
हालांकि, उन्होंने इसके साथ ही कहा कि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने ये बात साफ कही है कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो भी फैसला लेंगे, वह उन्हें स्वीकार्य होगा।
बता दें महाराष्ट्र की 2088 विधानसभा सीटों में से 132 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं 57 सीटों पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जीत हासिल की है और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम के बाद देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने दोनों ने ही कहा था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर निर्णय महायुति में शामिल तीनों पार्टियां मिलकर लेंगी। हालांकि बाद में सीएम पद के दावेदार के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के सामने उनके सहयोगी एकनाथ शिंदे मजबूती से खड़े हैं। शिवसैनिक भी ये ही चाहते हैं एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी जाए।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Shiv Sena leader Deepak Kesarkar says, "CM Eknath Shinde has submitted his resignation to the Governor and the Governor has appointed him as the caretaker CM till the new government is formed. Mahayuti leaders will sit together and discuss and go to… pic.twitter.com/aVenyQ0ovg
— ANI (@ANI) November 26, 2024












Click it and Unblock the Notifications