'मुझे कुछ याद नहीं...' पुणे पोर्शे क्रैश के आरोपी ने कबूल की नशे में होने की बात, शराब पर खर्च किए थे 48 हजार!
Pune Porsche Crash Case: पुणे पोर्शे क्रैश मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पोर्शे क्रैश, जिसमें कार की चपेट में आने से दो इंजीनियरों की मौत हो गई थी, के नाबालिग आरोपी ने पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान नशे में होने की बात स्वीकार की है।
सूत्रों के मुताबिक, 17 साल के आरोपी युवक ने पुलिस से कहा कि उसे याद नहीं है कि उस रात क्या हुआ था क्योंकि वह नशे में था। आरोपी किशोर दुर्घटना होने से कुछ समय पहले सीसीटीवी फुटेज में शराब पीते हुए देखा गया था। कथित तौर पर उसने एक पब में 48,000 रुपये खर्च किए थे। सूत्रों की माने तो पूछताछ के दौरान किशोर ने कहा है कि उसे बिल्कुल भी याद नहीं है कि उस रात क्या हुआ था।
यह भी देखें: Pune Porsche Crash: किशोर के पिता के खिलाफ जोड़े गए जालसाजी-आपराधिक साजिश के नए आरोप

किशोर फिलहाल एक पर्यवेक्षण गृह (ऑब्जरवेशन होम) में है क्योंकि किशोर न्याय बोर्ड ने पुलिस के अनुरोध पर उस पर एक वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने का फैसला किया है। पुलिस नाबालिग के मूल रक्त के नमूने को भी बरामद करने की कोशिश कर रही है, जिसे कथित तौर पर उसे बचाने के लिए बदल दिया गया था।
नाबालिग सहित उसके परिवार के खिलाफ कई मामले दर्ज
अपराध शाखा की जांच में किशोर आरोपी को बचाने की एक विस्तृत साजिश का खुलासा होने के बाद दुर्घटना के संबंध में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं।
इनमें से एक मामला दुर्घटना से संबंधित है, दूसरा एक नाबालिग को शराब परोसने के संबंध में है और तीसरे में लड़के के पिता, एक प्रमुख रियल स्टेट बिजनेस मैन, जिन्होंने नाबालिग को बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने की अनुमति देने के मामले में शामिल है। किशोर के माता-पिता के खिलाफ सबूत नष्ट करने के कथित प्रयास और उसके दादा के खिलाफ परिवार के ड्राइवर का कथित तौर पर अपहरण करने और उसे दुर्घटना का दोष लेने की धमकी देने के लिए अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
रिपोर्ट में हेरफेर करने के लिए ब्लड के सैंपल को बदलने के आरोप में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख सहित सरकारी ससून अस्पताल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।
मां ने बेटे को बचाने की कोशिश में ब्लड सैंपल बदलने से किया इनकार
मामले को छिपाने के प्रयास में कथित भूमिका के लिए लड़के के दादा, पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोर की मां, जिसका ब्लड सैंपल उनके बेटे के रक्त नमूने की बजाय टेस्ट किया गया था, ने पुलिस को बताया है कि ससून अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे स्पष्ट कारण बताए बिना उसका नमूना एकत्र किया। नाबालिग की मां ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश में ऐसा करने से इनकार किया है।
यह भी देखें: Pune Porsche Crash: बेटे को बचाने के लिए अपने खून के साथ बदला ब्लड सैंपल, दादा-पिता के बाद अब मां भी गिरफ्तार
बेहद कमजोर शर्तों के साथ आरोपी को 15 घंटे के अंदर मिल गई थी जमानत
बता दें, 19 मई को पोर्शे कार से हुई दुर्घटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अश्विनी कोष्ठा और अनीश अवधिया की मौत हो गई थी। इसके बाद किशोर को दुर्घटना के 15 घंटे के भीतर जमानत मिलने पर देश भर में आक्रोश फैल गया।
बता दें, युवक को जमानत बेहद कमजोर शर्तों; 300 शब्दों का निबंध, ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 दिनों का काम और उसकी शराब पीने की आदत के लिए मनोरोग उपचार और परामर्श, पर दिया गया था।
इस कारण देशवासियों में आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया। इसके तुरंत बाद, किशोर न्याय बोर्ड ने अपने आदेश में संशोधन किया और आरोपी को पर्यवेक्षण गृह भेज दिया।
यह भी देखें: Porsche Crash: नाबालिग के दादा गिरफ्तार, ड्राइवर को धमकाने-गलत बयान देने के लिए मजबूर करने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications