Maharashtra Government 2024: महाराष्ट्र सरकार में उत्तर भारतीय MLA को मंत्री बनने का इंतजार, लॉबिंग तेज
North Indian MLA in Maharashtra Government 2024: महाराष्ट्र सरकार 2024 में मुख्यमंत्री का नाम लगभग फाइनल हो गया है। भाजपा कोटे से सीएम होगा। सीएम की दौड़ में देवेंद्र फण्डवीस सबसे आगे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अंतिम मुहर लगनी बाकी है। इस बार भी दो डिप्टी सीएम होंगे।
महाराष्ट्र की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 2 दिसंबर को हो सकता है। फिलहाल विधायक मंत्री पद के लिए भी भागदौड़ कर रहे हैं। उत्तर भारतीय समाज से आने वाले विधायकों ने भी मंत्री बनने के लिए लॉबिंग तेज कर दी है। शिंदे सरकार में तो उत्तर भारतीय विधायक मंत्री नहीं सके, मगर साल 2024 में बन रही नई सरकार में मंत्री पद पाने की हर संभव कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में भाजपा का बनेगा सीएम और 2 होंगे डिप्टी सीएम: सूत्र

महाराष्ट्र उत्तर भारतीय समाज से 3 विधायक
महाराष्ट्र सरकार 2024 में मंत्री पद के लिए विधायक मुंबई से दिल्ली के दौरे कर रहे हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में मुंबई और आस-पास के इलाकों से उत्तर भारतीय समाज से तीन उम्मीदवार जीत हैं, जिनमें बोरिवली विधायक संजय उपाध्याय, गोरेगांव विधायक विद्या ठाकुर और वसई विधायक स्नेहा दुबे शामिल हैं। ये वो विधायक हैं, जो महाराष्ट्र में रहते हैं और विधानसभा चुनाव जीते हैं, मगर मूलरूप से उत्तर भारत के रहने वाले हैं।
उत्तर भारतीयों को महायुति को एकतरफा समर्थन
एक समय था जब उत्तर भारतीय समाज कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक माना जाता था, मगर साल 2014 की मोदी लहर और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद उत्तर भारतीय मतदाता भाजपा के साथ हो गए। महाराष्ट्र विधानासभा चुनाव 2024 में तो कहा जाता है कि उत्तर भारतीय समाज ने महायुति उम्मीदवारों को एकतरफा समर्थन दिया है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि महाराष्ट्र की नई महायुति सरकार 2024 में उत्तर भारतीय विधायकों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। हालांकि एकनाथ शिंदे सरकार में किसी उत्तर भारतीय विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications