महाराष्ट्र में भाजपा का बनेगा सीएम और 2 होंगे डिप्टी सीएम: सूत्र
महाराष्ट्र चुनाव के बाद नई महायुति सरकार में मुख्यमंत्री किस पार्टी का होगा इसको लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है। एकनाथ शिंदे ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर साफ कर दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी का फैसला उन्हें मंजूर है। जिसके बाद खबर आई है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा और दो डिप्टी सीएम होंगे।
सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र की नई महायुति सरकार में भाजपा का सीएम होगा और दो उपमुख्यमंत्री शिवसेना और एनसीपी से होगा। यानी महायुति में शामिल अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना से एक-एक नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

हालांकि ये तो तय हो गया है क मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा लेकिन सीएम की कुर्सी देवेंद्र फडणवीस सौंपी जाएगी इसको लेकर भाजपा की ओर से बयान नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार महायुति की सहयोगी एनसीपी से दोबार अजित पवार ही उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे और एकनाथ शिंदे की शिवसेना से एकनाथ शिंद के बेटे श्रीकांत को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिल सकती है।
बत दें28 दिसंबर को दिल्ली में महायुति गठबंधन की बैठक होगी जिसमें देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल होंगे जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
इस बात की पुष्टि एकनाथ शिंदे ने बुधवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महायुति के तीनों दलों की बैठक होगी। इस बैठक में विस्तार से चर्चा होगी और निर्णय लिया जाएगा।
भाजपा किसे बनाएंगी सीएम?
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस को ही ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। याद रहे महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस 2014 और 2019 के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद नवंबर में कुछ ही समय के लिए मुख्यमंत्री बने और लेकिन अजित पवार अजित पवार को तोड़ने में शरद पवार कामयाब हो गए थे जिस कारण फडवणीस की सरकार फ्लोर टेस्ट में गिर गई थी। वहीं अब 2024 में महाराष्ट्र में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले देवेंद्र फडणवीस की सीएम बनने की इच्छा लगता है इस बार पूरी हो जाएगी।
महायुति में भाजपा से ही क्यों बनाया जा रहा सीएम?
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भजापा के नेतृत्व में महायुति गठबंधन ने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) वाले प्रतिद्वंद्वी गठबंधन महा विकास अघाड़ी को हराकर अपने दम पर कुल 235 सीटें जीती है जिसमें से अकेले भाजपा ने 132 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। यानी महायुति में अत्याकिध सीट जीतने वाली भाजपा है और इसलिए भाजपा से ही सीएम बनाना नियम के अनुसार सही भी है।












Click it and Unblock the Notifications