किराए की फ्लैट में रहकर रेकी, एडवांस में मिली थी पेमेंट, सामने आए बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़े बड़े खुलासे
Baba Siddique: महाराष्ट्र के एनसीपी (अजित पवार) गुट के नेता, बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। 3 हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अभी भी फरार है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किये गए अपराधियों ने दावा किया है कि वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं।
बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर पूरे देश में हैरानी और आक्रोश है। 'वाई' लेवल की सुरक्षा होने के बाद भी सरेआम बाबा सिद्दीकी की हत्या लोगों को हैरान कर रही है। बाबा सिद्दीकी की हत्या मुंबई में उनके बेटे जीशान के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन लोगों ने दशहरा उत्सव के दौरान इस गोलीबारी को अंजाम दिया।
यह भी देखें: कौन होगा बाबा सिद्दीकी के करोड़ों की संपत्ति का वारिस? कौन हैं पत्नी शेहजीन सिद्दीक, क्या करते हैं बेटा-बेटी?

हालांकि गिरफ्तार अपराधियों का दावा है कि वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जुड़े हुए हैं लेकिन अभी तक गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस लगी हुई है। एक नजर डालते हैं बाब सिद्दीकी की हत्या के पुरे मामले पर...
2 महीने से किराए के फ्लैट में रह रहे थे अपराधी
सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपियों को योजना बनाकर गोलीबारी करने से कुछ दिन पहले एक मानव कुरियर के माध्यम से हथियार मिले थे। ये तीन शूटर पिछले दो महीने से कुर्ला में ₹14,000 प्रति माह किराए पर एक घर में रह रहे थे। खबरों के मुताबिक, शूटरों को हत्या को अंजाम देने के लिए ₹3 लाख अग्रिम भुगतान किया गया था। यह पैसा उन चार लोगों के बीच बांटा जाना था जिन्होंने हत्या का ठेका लिया था। कातिलों को एडवांस में पेमेंट मिला था। आर्म्स डिलीवरी हाल ही में हुई थी।
एक महीने से कर रहे थे रेकी
सूत्रों ने बताया, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा सात घंटे तक चली पूछताछ में गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों ने दावा किया कि वे लगभग एक महीने से बांद्रा ईस्ट में शूटिंग स्थल की रेकी कर रहे थे। उन्होंने सिद्दीकी के घर और कार्यालय की भी पहले से रेकी की थी। क्राइम ब्रांच में सूत्रों ने बताया कि तीन आरोपी एक ऑटो रिक्शा में शूटिंग स्थल पर पहुंचे और गोलीबारी होने से पहले कुछ देर इंतजार किया। पुलिस का मानना है कि कोई और उन्हें सिद्दीकी की लोकेशन की जानकारी दे रहा था।
बाबा सिद्दीकी को लगीं थी 4 गोलियां
बाबा सिद्दीकी पर कम से कम छह गोलियां चलाई गईं जिनमें से चार उनके सीने में लगीं। पुलिस को संदेह है कि यह एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग हो सकती है। दो व्यक्ति, गुरमेल बलजीत सिंह, जो 23 साल का है और हरियाणा का रहने वाला है और उत्तर प्रदेश के 19 साल के धर्मराज राज कश्यप को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा व्यक्ति अभी भी फरार है।
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीसरे आरोपी की पहचान शिव कुमार नाम के शूटर के रूप में की गई है जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मुंबई पुलिस ने हरियाणा और यूपी पुलिस से दो गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी के लिए मदद मांगी है।
गोली लगने के बाद बाबा सिद्दीकी को लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया
अपराध शाखा अभी भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि शूटरों ने अपराध को अंजाम देने के लिए दशहरा क्यों चुना। चिकित्सा सुविधा के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, सिद्दीकी को रात 9.30 बजे लीलावती अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर थी, न तो नाड़ी चल रही थी, न हृदय गति थी और न ही रक्तचाप था।
बिश्नोई गैंग का जुड़ रहा नाम
उनका काफी खून बह गया था। उन्हें बचाने के प्रयास में आईसीयू में स्थानांतरित किया गया लेकिन रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आज सुबह करीब 6 बजे पोस्टमार्टम के लिए उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया। बिश्नोई के करीबी सहयोगी रोहित गोदारा ने पहले दावा किया था कि जो कोई भी सलमान खान का दोस्त होगा वह बिश्नोई गिरोह का दुश्मन होगा। बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड के भाई सलमान खान के करीबी थे।
यह भी देखें: बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़ा लॉरेंस बिश्नोई का नाम, गिरफ्तार हुए अपराधियों ने किया गैंग से जुड़े होने का दावा












Click it and Unblock the Notifications