मलिक का दावा- 'आर्यन की हुई किडनैपिंग, फिरौती में वानखेड़े-कंबोज हैं पार्टनर', शेयर किया Audio टेप

मुंबई, 07 नवंबर। महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े पर हमला किया है। नवाब मलिक ने आर्यन खान, क्रूज ड्रग्स और समीर वानखेड़े को लेकर कई दावे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में समीर वानखेड़े अपनी प्राइवेट टीम के जरिए फेक रेड कर रहे हैं और जबरन पैसा वसूल रहे हैं। आर्यन खान की किडनैपिंग हुई और फिरौती मांगी गई। नवाब मलिक ने संवाददाताओं से बात करने से ठीक पहले ट्विटर पर बड़ा बम फोड़ते हुए सैनविल स्टेनली डिसूजा और एनसीबी अधिकारी के बीच हुई फोन पर बातचीत का ऑडियो जारी किया।

Recommended Video

      Cruise Drugs Case: Mohit Kamboj के आरोपों पर Nawab Malik का पलटवार, अब कही बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
      Nawab Malik

      नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि आरोप लगाया कि मोहित कंबोज पर 1100 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी का आरोप था। कंबोज पहले कांग्रेस नेताओं के पीछे-पीछे था लेकिन बाद में सरकार बदलने के बाद वो बीजेपी का करीबी बन गया। बता दें कि शनिवार को भाजपा नेता मोहित कंबोज ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान से जुड़े केस के इर्द-गिर्द 'फर्जी कहानी' बनाई जा रही है। कंबोज ने सुझाव दिया कि महाराष्ट्र के कुछ मंत्री शाहरुख खान से धन उगाही की कोशिश कर रहे हैं।

      यह भी पढ़ें: 'मैं मुंबई NCB का जोनल डायरेक्टर हूं और रहूंगा', समीर वानखेड़े बोले- आर्यन खान केस की जांच केंद्रीय एजेंसी करे

      वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक ने दावा किया कि कोर्ट की सुनवाई में बार-बार ये बात सामने आई कि आर्यन खान खुद टिकट लेकर क्रूज पर नहीं गए थे, उन्हें वहां आमिर फर्नीचरवाला और प्रतीक गाबा द्वारा ले जाया गया। ये पूरा मामला किडनैपिंग और फिरौती का है। मोहित कंबोज के साले द्वारा जाल बिछाया गया। वहां आर्यन खान को पहुंचाया गया और किडनैप कर के 25 करोड़ रुपए फिरौती का खेल शुरू हुआ। डील 18 करोड़ रुपए में हुई और 50 लाख रुपए उठाए गए। लेकिन एक सेल्फी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।

      'किडनैपिंग का मास्टर माइंड मोहित कंबोज'
      नवाब मलिक ने कहा, 'किडनैपिंग का मास्टर माइंड मोहित कंबोज है, वह एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के करीबी है और वह 7 अक्टूबर की रात को एक कब्रिस्तान में मिले थे।' नवाब मलिक ने अक्टूबर में नशीली दवाओं के भंडाफोड़ के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ऋषभ सचदेवा, प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला को मुंबई क्रूज पार्टी से हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया था। राकांपा नेता ने कहा कि ऋषभ सचदेवा, मोहित काम्बोज के बहनोई हैं, उन्होंने कहा कि पूरी कहानी ऋषभ सचदेवा सहित इन तीन लोगों को छोड़ने में निहित है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+