'मैं मुंबई NCB का जोनल डायरेक्टर हूं और रहूंगा', समीर वानखेड़े बोले- आर्यन खान केस की जांच केंद्रीय एजेंसी करे
'मैं मुंबई NCB का जोनल डायरेक्टर हूं और रहूंगा', समीर वानखेड़े बोले- आर्यन खान केस की जांच केंद्रीय एजेंसी करे
नई दिल्ली, 06 नवंबर: आर्यन खान ड्रग्स मामले से हटाए जाने की खबर सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा है, ''मैं एनसीबी की मुंबई यूनिट का जोनल डायरेक्टर हूं और रहूंगा। मुझे इस पद से नहीं हटाया गया है।'' इसके अलावा समीर वानखेड़े ने कहा कि उन्होंने अनुरोध किया था कि आर्यन खान मामले की जांच एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जाए। इंडिया टूडे के मुताबिक समीर वानखड़े ने एक फोन कॉल पर बात करते हुए कहा है, ''मैंने भी अनुरोध किया था कि आर्यन खान मामले और नवाब मलिक के लगाए गए आरोपों की केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच की जाए। इसलिए, यह अच्छा है कि दिल्ली से एक विशेष जांच दल अब जांच करेगा।"
Recommended Video

'मुझे जांच से नहीं हटाया गया है... :समीर वानखेड़े
समीर वानखेड़े ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था, "मुझे जांच से नहीं हटाया गया है। अदालत में यह मेरी रिट याचिका थी कि मामले की जांच एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जाए। इसलिए आर्यन खान मामले और समीर खान मामले (नवाब मलिक द्वारा लगाए गए आरोप) की जांच दिल्ली एनसीबी द्वारा की जा रही है। यह दिल्ली और मुंबई की एनसीबी टीमों के बीच समन्वय है।"

ड्रग्स के खिलाफ ऑपरेशन जारी रखूंगा: समीर वानखेड़े
बता दें कि शुक्रवार (05 नवंबर) शाम को आर्यन खान सहित छह मामलों को एनसीबी के मुंबई क्षेत्र से स्थानांतरित कर दिल्ली एनसीबी की टीम को दे दिया गया है। एनसीबी की केंद्रीय इकाई के उप महानिदेशक संजय सिंह अब सभी पांच मामलों के पर्यवेक्षण अधिकारी होंगे। एनसीबी की मुंबई इकाई के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े अब इन मामलों के प्रभारी नहीं हैं। समीर वानखेड़े ने कहा कि वह अपने "ड्रग्स के खिलाफ ऑपरेशन" पर काम करना जारी रखेंगे।

समीर वानखेड़े के खिलाफ NCB कर रही है जांच
इस बीच समीर वानखेड़े के खिलाफ फिलहाल जांच चल रही है। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले की जांच के दौरान समीर वानखेड़े के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप लगाए जाने के बाद एनसीबी ने जांच शुरू की थी। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में एक स्वतंत्र गवाह, प्रभाकर सेल ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए समीर वानखेड़े की ओर से 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications