Mumbai Water Cut Update: 19 दिसंबर तक पानी के लिए रहेगा हाहाकार, इन इलाकों में 50% वाटर कट का नोटिस
Mumbai Water Cut Update: मुंबई के उपनगरीय इलाके में पिछले एक सप्ताह से लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। शहर के लोगों को आने वाले दिनों में पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। कल्याण फाटा इलाके में महानगर गैस (Mahanagar Gas) के काम के दौरान एक पानी सप्लाई करने वाली मुख्य पाइपलाइन फट गई थी। पाइपलाइन की मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन इस दौरान एक दूसरी लाइन को भी नुकसान पहुंचा है। अब मरम्मत में तय समय से ज्यादा वक्त लग रहा है।
ठाणे महानगरपालिका (TMC) ने पूरे शहर में 19 दिसंबर (शुक्रवार) तक 50 प्रतिशत पानी कटौती लागू कर दी है। इस फैसले से लाखों नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को पिसे बांधरा से तामघर जल शोधन केंद्र (Temghar Water Treatment Plant) तक जाने वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी।

Mumbai Water Cut Update: पाइपलाइन फटने की वजह से वाटर कट
ठाणे महानगरपालिका के मुताबिक, पानी ले जाने वाली 1,000 मिमी व्यास की पाइपलाइन चार से पांच स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह पाइपलाइन ठाणे शहर की जलापूर्ति के प्रमुख स्रोतों में से एक है।
- ठाणे महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग ने बताया कि पाइपलाइन काफी पुरानी है। प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट से बनी होने के कारण मरम्मत कार्य में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है। इसे पूरी तरह से ठीक करने में करीब चार दिन और लग सकते हैं।
- पानी की उपलब्धता में भारी कमी को देखते हुए नगर प्रशासन ने 50 प्रतिशत वाटर कट का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro News Update: मेट्रो लाइन 2B का ठेका मिला इस दिग्गज कंपनी को, बिडिंग रेट जान दिमाग चकरा जाएगा
Mumbai Water Cut News: 12 घंटे पानी आपूर्ति, स्टॉक रखने का निर्देश
टीएमसी की ओर से कहा गया है कि पानी कटौती के बावजूद लोगों को असुविधा न हो, इसकी कोशिश कर रहे हैं। शहर को विभिन्न जोन में बांटकर रोज सिर्फ 12 घंटे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस कारण कई इलाकों में पानी अनियमित समय पर और सीमित मात्रा में ही मिलेगा। नागरिकों को पानी के प्रेशर में कमी और सप्लाई के समय में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि मुश्किल समय को देखते हुए पानी पहले से स्टॉक करके रखें। गैर-जरूरी कामों में पानी खर्च न करें।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, मुंबईकरों के सस्ते घर का सपना अब होगा पूरा












Click it and Unblock the Notifications