Mumbai Metro News Update: मेट्रो लाइन 2B का ठेका मिला इस दिग्गज कंपनी को, बिडिंग रेट जान दिमाग चकरा जाएगा
Mumbai Metro News Update: मुंबई मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में लगातार काम हो रहा है। सीएम देवेंद्र फडणवीस खुद समयज-समय पर प्रोजेक्ट्स की निगरानी करते रहे हैं। उन्होंने तय डेडलाइन में निर्माण कार्य पूरा करने का भी निर्देश दिया है। इस दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने मेट्रो लाइन 2B के 7 स्टेशनों के आर्किटेक्चरल फिनिशिंग कार्य के लिए लैंडमार्क कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया है।
MMRDA ने सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L1) घोषित किया है। यह मेट्रो लाइन 23.643 किलोमीटर लंबी होगी, जो डीएन नगर से मंडाले तक 20 स्टेशनों के माध्यम से जुड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रोजेक्ट के पूरा होने का समय 2028 रखा गया है, लेकिन यह काम कई फेज में पूरा होगा।

Mumbai Metro News Update: बिडिंग में कई कंपनियों ने लिया था हिस्सा
- MMRDA ने इस प्रोजेक्ट के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिनकी तकनीकी बोलियां 14 अगस्त 2025 को खोली गईं। इस प्रक्रिया में कुल 8 कंपनियों ने भाग लिया था।
- तकनीकी मूल्यांकन के दौरान 4 कंपनियों की बोलियां अयोग्य पाई गईं और उन्हें बाहर कर दिया गया था। इसके बाद बची कंपनियों के लिए बिडिंग खोली गई।
- 12 दिसंबर को हुई वित्तीय जांच में भी 3 कंपनियां मानकों पर खरी नहीं उतर सकीं। आखिरकार लैंडमार्क कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड को सबसे कम बोली लगाने की वजह से ठेका आवंटन किया गया।
यह भी पढ़ें: Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर नितिन गडकरी ने दिया अपडेट, 8 घंटे के बजाय लगेंगे 90 मिनट
Mumbai Metro News: 7 एलिवेटेड स्टेशनों पर कंपनी करेगी काम
लैंडमार्क कॉरपोरेशन ने इस प्रोजेक्ट के लिए 151.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। सूत्रों के मुताबिक, अन्य कंपनियों में गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने 187.9 करोड़ रुपये, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड ने 175.4 करोड़ रुपये और जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने 185.4 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इस अनुबंध के तहत मेट्रो लाइन 2B कॉरिडोर के ईएसआईसी नगर से बांद्रा के बीच स्थित 7 एलिवेटेड स्टेशनों पर आर्किटेक्चरल फिनिशिंग का कार्य किया जाएगा।
इसमें स्टेशन के इंटीरियर फिटआउट्स की डिजाइन और निर्माण, बाहरी फसाड का विकास, जल आपूर्ति व्यवस्था, सैनिटरी इंस्टॉलेशन और ड्रेनेज सिस्टम शामिल हैं। यह कार्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक स्टेशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, मुंबईकरों के सस्ते घर का सपना अब होगा पूरा
Mumbai Metro बन रही है शहर की लाइफलाइन
MMRDA का मानना है कि मेट्रो लाइन 2B के पूरा होने से पश्चिमी उपनगरों से पूर्वी हिस्सों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सड़क यातायात का दबाव कम होगा। यह परियोजना मुंबई के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: खुशखबरी, इस रूट पर खुल गए दो नए स्टेशन, शुरू हुई 5 अतिरिक्त लोकल ट्रेन, देखें टाइमटेबल












Click it and Unblock the Notifications