Mumbai News: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, मुंबईकरों के सस्ते घर का सपना अब होगा पूरा
Mumbai News: मुंबई, नवी मुंबई समेत उपनगरीय इलाकों में घर खरीदना आज भी मिडिल क्लास के लिए बहुत बड़ा सपना है। आय का एक बड़ा हिस्सा आम आदमी को किराये में खर्च करने पड़ते है। अब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ऐलान से अपने घर का सपना देखने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नवी मुंबई में सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CIDCO) के आवास अब पहले से सस्ते हो गए हैं।
महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है कि CIDCO के घरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। इस फैसले से खासतौर पर आम आदमी, लो-इनकम और मिडिल-इनकम ग्रुप को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

Mumbai News: सस्ते आवास का सपना अब होगा पूरा
- नवी मुंबई पहले से ही बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, साफ-सफाई और सुनियोजित विकास के लिए जानी जाती है।
- शहर में सड़क, पानी, बिजली, स्कूल, अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की शुरुआत भी हो चुकी है।
- यही वजह है कि यहां घर खरीदने की मांग लगातार बढ़ रही है। सरकार का यह फैसला उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जो अब तक बढ़ती कीमतों की वजह से घर नहीं खरीद पा रहे थे।
यह भी पढ़ें: Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर नितिन गडकरी ने दिया अपडेट, 8 घंटे के बजाय लगेंगे 90 मिनट
Deputy CM Eknath Shinde ने मुंबईकरों को दी खुशखबरी
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में जानकारी देते हुए बताया कि नवी मुंबई के विभिन्न नोड्स में CIDCO द्वारा बनाए गए आवासों की दरों में 10 प्रतिशत की कमी की जाएगी। इससे सरकारी आवास योजनाओं के तहत मिलने वाले घर अब और किफायती हो जाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार के इस फैसले का असर खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लोगों को मिलेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि खारघर, वाशी, खारकोपर, तलोजा, उल्वे, कलंबोली, कामोठे और पनवेल जैसे इलाकों में CIDCO ने करीब 17 हजार घरों का निर्माण किया है।
लॉटरी के जरिए होगी घरों की बिक्री
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इन घरों की लॉटरी प्रक्रिया अगले दो महीनों में पूरी की जाएगी। लॉटरी से पहले ही कीमतें घटाने का फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। विधानसभा में इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सभी के लिए आवास' अभियान को मजबूती देने की दिशा में उठाया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को सस्ती दरों पर अच्छी गुणवत्ता के घर उपलब्ध कराए जाएं। कीमतों में कटौती के बाद नवी मुंबई में घर खरीदना अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Water Cut: मुंबई से सटे इस इलाके में 50% वाटर कट, पानी की किल्लत से बचने के लिए जानें BMC का अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications