Mumbai Water Cut: मुंबई से सटे इस इलाके में 50% वाटर कट, पानी की किल्लत से बचने के लिए जानें BMC का अलर्ट
Mumbai Water Cut: मुबई शहर के अलग-अलग हिस्सों में दिसंबर महीने में पानी सप्लाी बाधित होती रही है। शहर के उपनगरीय इलाके ठाणे में पानी की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है। ठाणे नगर निगम (TMC) ने शहर में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत पानी कटौती की घोषणा की है। यह कटौती 13 दिसंबर से लेकर अगले चार दिनों तक लागू रहेगी। इससे पहले ही इस इलाके में 30% पानी कटौती चल रही थी, जिसे अब बढ़ाकर 50% कर दिया गया है।
ठाणे नगर पालिका की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, शहर को पानी सप्लाई करने वाली प्रमुख पाइपलाइन को फिर से नुकसान पहुंचा है। भातसा डैम पर बने पिसे बांध से तामघर जलशुद्धिकरण केंद्र तक पानी पहुंचाने वाली 1000 मिमी व्यास की पाइपलाइन की मरम्मत का काम पहले से ही चल रहा था। अब इसमें एक और रुकावट आ गई है, जिसकी वजह से पानी आपूर्ति अगले चार दिनों तक बाधित रहेगी।

Mumbai Water Cut: पाइपलाइन मरम्मत कार्य में रुकावट
- निगम की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, कल्याण फाटा इलाके में महानगर गैस (MGL) के कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस लाइन में 6 दिसंबर को पहली बार क्रैक आया था, जिसकी मरम्मत चल ही रही थी।
- 11 दिसंबर को उसी पाइपलाइन में दूसरी जगह दरार आ गई है। अब मरम्मत कार्य नए सिरे से शुरू करना पड़ रहा है, जिस वजह से पानी आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai News:मुंबई के डॉन की बेटी ने रो-रोकर कर पीएम मोदी से लगाई गुहार, अपनी ही मां पर भी लगाए आरोप
- पाइपलाइन काफी पुरानी है और प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट तकनीक से बनी होने के कारण खुदाई और मरम्मत में ज्यादा समय लग रहा है।
- जलापूर्ति विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य को पूरा होने में अभी कम से कम चार दिन और लगेंगे। इसी वजह से ठाणे को मिलने वाली पानी सप्लाई में भारी कटौती करनी पड़ी है।
Mumbai Water Cut news: 15 दिसंबर तक रहेगा पानी का संकट
मनपा ने जानकारी दी है कि 15 दिसंबर तक जोनिंग सिस्टम के तहत पानी की आपूर्ति की जाएगी। इससे अलग-अलग इलाकों में तय समय पर ही पानी मिलेगा। कुछ हिस्सों में जलापूर्ति अनियमित रहेगी। नागरिकों से पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई है। ठाणे नगर निगम की स्थापना के 43 साल बाद भी शहर के पास अपना कोई जलाशय नहीं है। वर्तमान में करीब 27 लाख की आबादी वाले ठाणे को रोजाना लगभग 585 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। मनपा की अपनी योजना से 250 एमएलडी, एमआईडीसी से 135 एमएलडी, स्टेम प्राधिकरण से 115 एमएलडी और बीएमसी से 85 एमएलडी पानी मिलता है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train: रेलवे के नए नियम से बढ़ेगी मुंबईकरों की टेंशन, तो पास होने पर भी भरना होगा जुर्माना!
Thane Water Cut: भविष्य में बढ़ सकता है पानी संकट
घोडबंदर रोड से सटे कासरवडवली, ओवला, मानपाडा, आनंदनगर और भाईंदरपाडा जैसे इलाकों में पानी की किल्लत पहले से ही बनी हुई है। कई हाउसिंग सोसाइटियों को रोजाना 8 से 12 टैंकर मंगाने पड़ते हैं, जिस पर हर महीने लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। जल चोरी भी एक बड़ी समस्या है। अनुमान है कि 2055 तक ठाणे को रोजाना 1116 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ेगी। ठाणे के पास अपना जलाशय नहीं है और शहर की बढ़ती जरूरतों को देखकर भविष्य में गंभीर संकट पैदा होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: Mumbai: 'सबक सिखाना जरूरी’, मुंबई BMW हादसे के आरोपी को SC से नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications