Mumbai News:मुंबई के डॉन की बेटी ने रो-रोकर कर पीएम मोदी से लगाई गुहार, अपनी ही मां पर भी लगाए आरोप
Mumbai News: एक समय में मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन मस्तान मिर्जा उर्फ हाजी मस्तान की तूती बोलती थी। इस डॉन की बेटी हसीन मिर्जा ने अपनी मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। साथ ही, अपने पति पर भी रेप समेत कई आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियो शेयर करने वाली हसीन ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि उनके साथ कई बार रेप हुआ है। जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने कानूनी कार्रवाई की है, वे कोर्ट में हाज़िर नहीं हो रहे।
इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रही हैं। हसीन ने दावा किया कि उनके ही घर में उनका शोषण किया गया और आरोपित व्यक्ति आज भी उनकी संपत्ति और पैसों का इस्तेमाल कर आराम से जीवन बिता रहा है।

Mumbai News: हाजी मस्तान की बेटी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
हसीन ने दावा किया है कि मुंबई के जुहू स्थित पाम स्प्रिंग्स बंगला नंबर 14 और वीरा देसाई रोड के हिलपार्क A2-306 वाले फ्लैट पर आरोपी कब्जा जमाए हुए है और उससे किराया भी ले रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह किसी तरह अपनी बात लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं। उन्होंने अपील की है कि अदालत में शिकायत दर्ज कराने में या उन्हें सही मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने में सहयोग दे। उनके मुताबिक, 'मैं सिर्फ चाहती हूं कि कोर्ट बार-बार तारीख देने के बजाय जल्द फैसला सुनाए और आरोपी को सजा मिले।'
यह भी पढ़ें: Shivraj Patil News: शिवराज पाटिल को मिला था 'सूट बदलने वाले गृहमंत्री' का तमगा, मुंबई हमले से जुड़ा है विवाद
Haji Mastan सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने हाजी मस्तान की बेटी होने और उनकी उम्र पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि उनके पिता के निधन के समय वह मात्र 10 वर्ष की थीं। उनकी मां और पिता के बीच उम्र का बड़ा फर्क था। इसलिए उनकी उम्र पर उठाए जा रहे सवाल निराधार हैं। उन्होंने कहा कि उनके बारे में फैलाए जा रहे झूठे और अपमानजनक दावों की शिकायत साइबर पुलिस से की जा रही है।
मां पर लगाया जबरन शादी कराने का आरोप
हसीन ने बताया कि 12 साल की उम्र में उनका जबरन निकाह करा दिया गया था। वीडियो में हसीन का दावा है कि उसकी मां ने पिता की मौत के बाद जबरदस्ती शादी करवा दी थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे हुए। हसीन का आरोप है कि पति ने उनकी नाबालिग बेटी से शादी करने की इच्छा जताई और विरोध करने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया। 26 वर्ष की उम्र तक वह अपना सब कुछ खो चुकी थीं।
हसीन ने वीडियो में दावा किया कि जब मेरा जन्म हुआ था, तो पिता 58 साल के थे और मां सोना मस्तान उर्फ शाहजहां बेगम 29 साल की थीं। दोनों के बीच उम्र में काफी फर्क था। मस्तान मिर्जा ने मधुबाला जैसी दिखने वाली सोना से निकाह किया था। कहा जाता है कि वह मधुबाला के दीवाने थे और इसलिए सोना को देखते ही फिदा हो गए थे।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro News Update: अब इन ऐप पर मिलेगा मुंबई मेट्रो का डिजिटल टिकट, सारी डिटेल यहां जानें












Click it and Unblock the Notifications