Mumbai: सुविधा नहीं रेंट में विदेश को टक्कर दे रहा मुंबई! 2BHK फ्लैट का किराया जान उड़े लोगों के होश
Mumbai Rent: मुंबई... सपनों का शहर, जो हर किसी को अपनी चमक और चकाचौंध से खींच लाता है। यहां करियर की संभावनाएं हैं, बड़ी कंपनियां हैं, शानदार लोकेशन हैं - लेकिन इनके साथ है एक बड़ी चुनौती, रहने की जगह ढूंढना, और वो भी बजट में। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने इस मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया।
टेक प्रोफेशनल ओहशिन भाटिया ने जब मुंबई के परेल इलाके में अपने 2BHK फ्लैट के लिए एक रूममेट की तलाश में पोस्ट डाली, तो इंटरनेट पर हलचल मच गई। कारण? सिर्फ एक मास्टर बेडरूम का किराया - ₹52,000! और वो भी बिना फर्नीचर के। इस पोस्ट ने न सिर्फ फ्लैट की तस्वीरों को वायरल किया, बल्कि मुंबई में आसमान छूते किराए को लेकर एक नई बहस भी छेड़ दी।

52 हजार किराया सिर्फ एक रूम का
ओहशिन भाटिया ने बताया कि उन्होंने परेल में एक 2BHK फ्लैट किराए पर लिया है, जिसका कुल किराया ₹1 लाख प्रति महीना है। इस फ्लैट में एक मास्टर बेडरूम खाली है, जो अनफर्निश्ड है। इस रूम के लिए महिला रूममेट को ₹52,000 देने होंगे। साथ में जिम, जॉगिंग ट्रैक और शानदार व्यू जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। ओहशिन ने यह भी लिखा कि रूममेट की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: S Siddharth Viral Video: 'पायलट की भूमिका में…’, सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल, लोगों ने कही ये बात
फोटो ने खींचा ध्यान, लेकिन किराया बना चर्चा का मुद्दा
पोस्ट में फ्लैट की कुछ तस्वीरें भी थीं - जिसमें मास्टर बेडरूम से जुड़ी बालकनी, बड़ी किचन और ऊंची मंजिल से दिखने वाला व्यू साफ नजर आ रहा था। फ्लैट जितना अच्छा दिख रहा था, उतना ही ज्यादा लोगों को उसका किराया चौंकाने वाला लगा।
'इतना तो विदेश में भी नहीं देते'
यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, "52 हजार का किराया तो विदेश में भी पखवाड़े भर का नहीं होता।" किसी ने पूछा, 'ये 52k पूरे फ्लैट का है या सिर्फ एक बंदे का किराया?" एक यूजर ने हैदराबाद से तुलना करते हुए लिखा, "ऐसा ही फ्लैट 25 हजार में मिल जाता है।'
एक ने मजाक उड़ाते हुए कहा, '52k किराया? सलाम है आपको!' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मुंबई बार-बार याद दिलाता है कि लाइफ में अभी बहुत कुछ पाना बाकी है।'
लखनऊ और छोटे शहरों से तुलना भी आई सामने
एक यूजर ने बताया, 'लखनऊ में ऐसा फ्लैट 10-12 हजार में मिल जाता है। छोटे शहरों में तो 20 हजार में जिम, स्पा जैसी सारी सुविधाएं मिल जाती हैं।'
पोस्ट को मिले लाखों व्यूज, पर जवाब कम
ओहशिन भाटिया की पोस्ट को X पर ढाई लाख से ज्यादा बार देखा गया। हालांकि, इतना महंगा किराया देख कई लोग सिर्फ हैरान रह गए और शायद ही किसी ने सच में फ्लैट के लिए अप्लाई किया हो।
ये भी पढ़ें: Monalisa के मेकअप की खुली पोल, ऐसे बदल गया वायरल गर्ल का हुलिया, मेकओवर वीडियो में दिखा सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications