Monalisa के मेकअप की खुली पोल, ऐसे बदल गया वायरल गर्ल का हुलिया, मेकओवर वीडियो में दिखा सबकुछ

Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 में माला बेचकर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं मोनालिसा इस समय खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा हुए गिरफ्तार
कहा जा रहा है कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर एक महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले ने पूरे बॉलीवुड और सोशल मीडिया में हंगामा मचा दिया है।

Monalisa Viral Video

सनोज मिश्रा के सपोर्ट में उतरीं मोनालिसा

-हालांकि मोनालिसा इस मामले में डायरेक्टर सनोज मिश्रा के सपोर्ट में नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने अब तक कई वीडियोज बनाकर डायरेक्टर के बारे में कई पॉजिटिव बातें लोगों को बताई है। मोनालिसा ने अपने वीडियोज में कहा है कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा अच्छे इंसान हैं। उनके साथ गलत हो रहा है।

-आपको बता दें कि सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म ऑफर की थी। वह चाहते थे कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'द डायरीज ऑफ मणिपुर' में मोनालिसा काम करें। ऐसे में वह मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे थे।

मोनालिसा का मेकओवर और नया लुक

-जानकारी के अनुसार महाकुंभ 2025 के बाद से मोनालिसा हर जगह छा गई हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार रील्स शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह कई इवेंट्स में भी नजर आती हैं। महाकुंभ मेले में मौजूद मोनालिसा और आज की वायरल गर्ल का अगर आप लुक देखेंगे तो चौंक जाएंगे। दरअसल उनका पूरा लुक बदल चुका है।

-इस समय मोनालिसा का मेकअप करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर उनके कुछ फैंस भड़क गए हैं। मोनालिसा का बदला लुक जहां उनके फैंस को पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग इसे देख गुस्सा हो गए हैं। मोनालिसा का मेकअप वाला वीडियो सामने आते ही लोग उनका चेहरा देख हैरान हो गए हैं।

मोनालिसा का मेकअप वीडियो हुआ वायरल

-वायरल वीडियो में मोनालिसा मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे को बहुत ज्यादा सफेद करते हुए मेकअप लगाया जा रहा है जिससे उनकी पूरी काया ही बदल गई है। ऐसे में बालों से लेकर चेहरा तक सब कुछ एकदम बदल गया है।

-नए वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने अपने बाल कर्ल्स कर लिए हैं और उन्होंने लहंगा पहना हुआ है जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। मोनालिसा को तीन लोग मिलकर तैयार करते नजर आ रहे हैं।

-मोनालिसा का ये मेकओवर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग वायरल गर्ल के इस नए लुक को देखने के बाद गुस्सा हो गए हैं। लोगों की मानें तो मोनालिसा सिंपल लुक में ही अच्छी लगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+