Mumbai-Pune Expressway पर बेकाबू ट्रेलर ने 20 गाड़ियां रौंदी, भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, अलर्ट पर मुंबई

Mumbai-Pune Expressway Crash: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर जो हुआ, वह किसी डरावने सपने से कम नहीं था। तेज रफ्तार कंटेनर ट्रेलर जैसे ही अडोशी सुरंग के पास पहुंचा, अचानक वह सामने चल रही गाड़ियों से टकराता चला गया। पलभर में 20 गाड़ियों की हालत खराब हो गई, कुछ तो बुरी तरह चकनाचूर हो गईं।

यह दर्दनाक हादसा ट्रेलर के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ, जिसमें अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी फैल गई। इस हादसे ने देश की सबसे व्यस्त और हाईटेक मानी जाने वाली सड़कों में से एक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।

Mumbai-Pune Expressway Crash

खोपोली में नया टनल बना हादसे की जगह

यह भयानक हादसा नवनिर्मित अडोशी सुरंग और फूड मॉल होटल के बीच हुआ। जैसे ही कंटेनर ने नियंत्रण खोया, वह कई गाड़ियों को घसीटता चला गया। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन गाड़ियां पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं। कई अन्य गाड़ियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें: IMD ने महाराष्‍ट्र के कई जिलों में रेल अलर्ट जारी किया, मुंबई में हुई रिकार्डतोड़ बारिश, High tide की चेतावनी

5 किलोमीटर लंबा जाम, लोग गाड़ियों में फंसे

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लगभग 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहन चालकों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ा। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि कंटेनर सीमेंट से लदा हुआ था, जिससे ट्रक का वजन बहुत ज्यादा था। ऐसे में ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा और भी गंभीर हो गया।

अडोशी सुरंग के पास भी हादसा

इसके अलावा, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर खोपोली पुलिस थाना क्षेत्र के अडोशी सुरंग के पास एक कंटेनर ट्रेलर के ब्रेक फेल होने से 25 वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

मुंबई में बारिश का कहर जारी, आज भी अलर्ट पर शहर

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। शनिवार को भी कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे सड़कें डूब गईं और लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें और मौसम संबंधी जानकारी पर नजर बनाए रखें। BMC की टीमें लगातार निचले इलाकों से पानी निकालने का काम कर रही हैं, लेकिन बारिश की रफ्तार कम न होने से दिक्कतें बनी हुई हैं।

मुंबई में जुलाई महीने में बारिश आम बात है, लेकिन इस बार बारिश का असर ज्यादा दिख रहा है। कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने पड़े और दफ्तरों में उपस्थिति भी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे मुंबई के लिए अहम हो सकते हैं।

देश की सबसे व्यस्त सड़क पर सुरक्षा पर सवाल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे देश की सबसे व्यस्त और हाईटेक सड़कों में गिनी जाती है, जहां रोजाना लगभग दो लाख वाहन गुजरते हैं। ऐसे में इस तरह का हादसा एक बार फिर सुरक्षा उपायों और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर सवाल खड़े करता है।
ये भी पढ़ें: Watch: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा! 1 की मौत, 20 गाड़ियों के उड़ गए परखच्चे, 5 KM तक जाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+