Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IMD ने महाराष्‍ट्र के कई जिलों में रेल अलर्ट जारी किया, मुंबई में हुई रिकार्डतोड़ बारिश, High tide की चेतावनी

Maharashtra And Mumbai weather: महाराष्ट्र में बारिश ने एक बार फिर ज़ोर पकड़ लिया है। राज्य की राजधानी मुंबई समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव के कारण सामान्य जीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं मुंबई में होरही तेज बारिश के बीच हाई टाइड अलर्ट जारी किया गया है और समुद्र के किनारों पर ना जाने की सलाह दी गई है।

मुंबई में बीते 24 घंटे में 944 मिमी (37.17 इंच) बारिश हुई, जो शहर की सालाना औसत वर्षा का लगभग आधा है। इस अत्यधिक बारिश ने मुंबई को लगभग ठप्प कर दिया था और भारी नुकसान हुआ। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में महाराष्‍ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई है।

Maharashtra And Mumbai weather 7

मौसम विभाग ने जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है और रेड अलर्ट जारी किया है। कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और विदर्भ के अमरावती में बिजली की गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र में भी मूसलाधार बारिश होने की आशंका है, जिसके चलते घाट क्षेत्रों और नदी के किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

मुंबई और ठाणे सहित कोंकण, नासिक सहित उत्तरी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। बदलते मौसम को देखते हुए मछुआरों को भी मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी महाराष्ट्र में भी बारिश का कहर जारी रहेगा। पुणे और सतारा जिलों के घाट क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। कोल्हापुर और सांगली में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। विदर्भ के चंद्रपुर जिले में बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

यहां अब तक वार्षिक औसत का 51 फीसदी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शहर और जिले में बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। अमरावती में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है, इसलिए यहां भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+