Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai News: मुंबई के इस बिजी रूट पर बन रहा नया फ्लाईओवर, जानें कब तक बनकर होगा तैयार?

Mumbai News: मुंबई शहर के पूर्वी उपनगरों में ट्रैफिक जाम कम करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इस उद्देश्य से बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कुर्ला और घाटकोपर के बीच 4.24 किमी लंबे नए फ्लाईओवर की योजना तैयार की है। यह फ्लाईओवर एलबीएस मार्ग पर बनाया जाएगा। बीएमसी ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया है, जिसमें मल्टीडिसिप्लिनरी इंजीनियरिंग संगठनों के आवेदन मांगे गए हैं। यह फ्लाईओवर कुर्ला से घाटकोपर के बीच सफर करनेवाले लोगों के लिए बड़ी राहत बनेगी।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 4.24 किमी होगी। यह कुर्ला के एल वॉर्ड में स्थित कल्पना टॉकीज से शुरू होकर घाटकोपर के पंखे शाह दरगाह के पास खत्म होगा। शुरुआती डिजाइन के अनुसार, मुख्य मार्ग की लंबाई 3.91 किमी (3,918 मीटर) होगी। कुर्ला की ओर 146 मीटर और घाटकोपर की ओर 180 मीटर लंबे रैंप बनाए जाएंगे।

Mumbai News

Mumbai News: उपनगरीय इलाके में कम होगा ट्रैफिक जाम

- इसके अलावा फ्लाईओवर में ऊपर-नीचे जाने के लिए तीन अतिरिक्त आर्म भी होंगे, जिनकी कुल लंबाई 695 मीटर होगी। बीएमसी के अनुसार यह फ्लाईओवर स्टील गर्डर्स और आरसीसी डेक स्लैब से बनाया जाएगा।

- फिलहाल कुर्ला से घाटकोपर का मौजूदा मार्ग एलबीएस रोड पर कई ट्रैफिक जाम पॉइंट्स से गुजरता है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई के दोनों एयरपोर्ट के बीच होगी जबरदस्त कनेक्टिविटी, गेम-चेंजर बनेगी यह मेट्रो लाइन

- इस रूट पर एजीएलआर (Andheri Ghatkopar Link Road), घाटकोपर रेलवे स्टेशन और संत नरसी मेहता रोड जैसे प्रमुख जंक्शन शामिल हैं।

- प्रोजेक्ट की लागत 1,635 करोड़ रुपये आंकी गई है। बीएमसी का अनुमान है कि इस फ्लाईओवर को पूरा करने में लगभग चार साल लगेंगे।

BMC ने बताया, शहर के लिए गेम-चेंजर प्रोजेक्ट

बीएमसी का कहना है कि नया फ्लाईओवर बनने के बाद यात्री इन जाम वाले जंक्शनों को बायपास कर पाएंगे। साथ ही, एलबीएस मार्ग पर तेज और वैकल्पिक एलिवेटेड रूट भी मिलेगा। इससे यात्रा समय कम होगा और ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा। फ्लाईओवर में कुल चार लेन होंगी, जिसकी चौड़ाई 16.5 मीटर होगी। मुंबई और उपनगरीय इलाकों के बीच आने वाले 5 सालों में बड़े पैमाने पर वैकल्पिक रूट और फ्लाईओवर निर्माण पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: हजारों मुंबईकरों को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस सस्‍ता घर, MHADA के प्रोजेक्‍ट को मिली मंजूरी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+