Mumbai Metro: मुंबई के दोनों एयरपोर्ट के बीच होगी जबरदस्त कनेक्टिविटी, गेम-चेंजर बनेगी यह मेट्रो लाइन
Mumbai Metro: मुंबई और नवी मुंबई के बीच एयरपोर्ट कनेक्शन की मांग अब हकीकत में बदल सकती है। प्रस्तावित मेट्रो लाइन 8, जिसे गोल्ड लाइन भी कहा जा रहा है, दोनों एयरपोर्ट को जोड़ने का काम करेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के बीच हाई-स्पीड रैपिड ट्रांजिट लिंक उपलब्ध कराएगी। इस लाइन पर कुल 20 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इस दूरी को तय करने में करीब 30 मिनट का समय लगेगा।
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा 25 दिसंबर से संचालन शुरू करने जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार और केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने दावा किया है कि यह एयरपोर्ट वैश्विक स्तर का होगा। फिलहाल, इसकी सबसे बड़ी कमी कनेक्टिविटी है। इसी कमी को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तेजी से एक हाई-स्पीड मेट्रो कॉरिडोर का खाका तैयार किया है।

Mumbai Metro: दोनों एयरपोर्ट के बीच होगी कनेक्टिविटी
- यह मेट्रो न सिर्फ़ दोनों एयरपोर्टों को जोड़ने का काम करेगी, बल्कि मुंबई के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों से यात्रियों को मेट्रो तक सीधी पहुंच देगी।
- इससे यात्री दोनों एयरपोर्टों के बीच मात्र 30 मिनट में यात्रा कर सकेंगे, जो आज सड़क मार्ग से 70-90 मिनट लेती है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: ठाणे से भिवंडी का सफर होगा 15 मिनट में पूरा, MMRDA ने बनाया कनेक्टिविटी का मेगा प्लान
- सरकार ने लगभग 23,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 35 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना CIDCO द्वारा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बनाई जाएगी।
- पहले इसे एमएमआरडीए (MMRDA) और सीआईडीसीओ (CIDCO) संयुक्त रूप से विकसित करने वाले थे।अब इसे सीआईडीसीओ और निजी कंसोर्टियम मिलकर बनाएंगे।
Mumbai के लिए गेम-चेंजर बनेगा यह मेट्रो
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सीआईडीसीओ ने इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) राज्य सरकार को सौंप दी है। इसे अर्बन डेवलपमेंट तथा वित्त विभाग से मंजूरी भी मिल चुकी है। जल्द ही आगे की औपचारिकता शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार इस मेट्रो लाइन को तय समय में पूरा कराने के लिए खास ध्यान दे रही है।
Navi Mumbai Airport से एयरपोर्ट मेट्रो की कनेक्टिविटी क्यों जरूरी?
मुंबई और नवी मुंबई को अब ट्विन-एयरपोर्ट सिस्टम के रूप में विकसित किया जा रहा है। दोनों एयरपोर्ट आने वाले वर्षों में भारी पैसेंजर ट्रैफिक संभालेंगे। ऐसे में उनके बीच तेज़ और सीधी कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है। इससे ट्रांज़िट फ्लायर्स, एयरलाइन क्रू, कार्गो ऑपरेटर्स, एलटीटी या अन्य रेलवे टर्मिनल पर आने-जाने वाले यात्रियों को इससे लाभ मिलेगा। सड़क मार्ग पर भारी ट्रैफिक के कारण अभी दोनों एयरपोर्टों के बीच यात्रा में 1 से 1.5 घंटे का समय लगता है। यह मेट्रो कनेक्टिविटी इस यात्रा को 30 मिनट तक सीमित कर देगी, जिससे यातायात दबाव भी कम होगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: हजारों मुंबईकरों को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस सस्ता घर, MHADA के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
-
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप












Click it and Unblock the Notifications