Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो के इस स्टेशन से BKC तक सीधी कनेक्टिविटी, दो नए सबवे से मिलेगी यात्रियों को राहत!
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए अहम योजना बनाई है। एमएमआरसीएल भूमिगत मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) का संचालन करती है। शहर के महत्वपूर्ण इलाकों और आगामी मेगा प्रोजेक्ट्स से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए इस लाइन पर दो नए सबवे बनाए जाएंगे। मेट्रो प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि ये सबवे प्रमुख स्टेशनों को रेसकोर्स, वर्ली प्रोमेनेड और बुलेट ट्रेन टर्मिनल से सीधा जोड़ेंगे।
पहला सबवे वर्ली साइंस सेंटर स्टेशन को महालक्ष्मी रेसकोर्स, वर्ली प्रोमेनेड और नेहरू प्लैनेटोरियम से जोड़ेगा। दूसरा सबवे बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (BKC) स्टेशन को बुलेट ट्रेन टर्मिनल से जोड़ेगा। इससे यात्रियों को हाई-स्पीड रेल तक सहज पहुंच मिलेगी।

Mumbai Metro के दो सबवे बेहतर करेगी कनेक्टिविटी
- एमएमआरसीएल (MMRCL) के डायरेक्टर आर. रमण ने बताया कि इन दो पैदल मार्गों (सबवे) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए एक एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी।
- यह एजेंसी निर्माण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में भी काम करेगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे अब 10 लेन का होगा, ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ से मिलेगी आम लोगों को बड़ी राहत
- अधिकारियों के अनुसार, वर्ली साइंस सेंटर स्टेशन का सबवे 1.6 किलोमीटर लंबा होगा, जबकि BKC स्टेशन का सबवे 1.4 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा।
- वर्ली साइंस सेंटर सबवे न सिर्फ रेसकोर्स तक पहुंच आसान बनाएगा, बल्कि कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के तहत बन रहे नए गार्डन और बंद हो चुकी वर्ली डेयरी की जगह बन रहे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स तक पहुंचने का मार्ग भी बनेगा।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और परिवहन विस्तार में जुटी Mumbai Metro
सरकारी अधिकारी के अनुसार, वर्ली डेयरी प्लॉट के जमीन का इस्तेमाल अब दूसरे कामों के लिए होगा। इसके लिए शहरी विकास विभाग डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशनल रेगुलेशन (DCPR) में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद यह प्लॉट कमर्शियल श्रेणी में आएगा। इस प्लॉट के लिए एमएमआरडीए को पहले ही प्लानिंग अथॉरिटी के रूप में नियुक्त किया जा चुका है। अभी तक दोनों सबवे के निर्माण की लागत का अनुमान तय नहीं किया गया है। इन सबवेज़ के बन जाने से मेट्रो-3 की कनेक्टिविटी कई गुना मजबूत होगी। खास तौर पर रेसकोर्स, वर्ली प्रोमेनेड, कोस्टल रोड गार्डन और बुलेट ट्रेन स्टेशन की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें: Navi mumbai airport से कॉर्मशियल उड़ानें 25 दिसंबर से होगी शुरू, देश को मिला नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications