Mumbai News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को सरकार बनाएगी वर्ल्ड क्लास, सफर करनेवालों को मिलेगी बहुत बड़ी राहत!
Mumbai News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने इस व्यस्त हाईवे पर चार अतिरिक्त लेन जोड़ने की मंजूरी दे दी है। अभी यह एक्सप्रेसवे छह लेन का है। चार और नई लेन जोड़ने के बाद यह 10 लेन की हो जाएगी। इसके बाद 95 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सफर करना पहले से और आरामदेह बनेगा। इससे ट्रैफिक जाम में भारी कमी आने की उम्मीद है। यात्रियों की यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने बताया कि एक्सप्रेसवे चौड़ीकरण परियोजना के लिए विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) का काम पूरा हो चुका है। अब इसे जल्द ही राज्य सरकार को सौंपा जाएगा। विभाग को विश्वास है कि सरकार मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगी। चार नई लेन जोड़ने का काम 2030 तक पूरा होने का अनुमान है।

Mumbai Pune Expressway से मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत
- इस मेगा प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 14,260 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसमें से 40% राशि राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि बाकी राशि एमएसआरडीसी खर्च करेगा।
यह भी पढ़ें: Navi mumbai airport से कॉर्मशियल उड़ानें 25 दिसंबर से होगी शुरू, देश को मिला नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
- रिपोर्ट के अनुसार, मंजूरी मिलने के बाद टोल वसूली की अवधि 30 अप्रैल 2045 से आगे बढ़ाई जा सकती है। इससे लागत की भरपाई संभव की जा सकेगी।
- इस एक्सप्रेसवे पर चार और लेन जोड़ने से रूट पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। साथ ही, भारी भीड़भाड़ से भी आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Expressway पर लंबित मिसिंग लिंक परियोजना भी तैयार
साथ ही, एक और राहत की खबर है कि एक्सप्रेसवे पर वर्षों से लंबित 'मिसिंग लिंक' परियोजना लगभग तैयार होने वाली है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इसका उद्घाटन अगले साल की शुरुआत में किया जाएगा। यह 13.3 किलोमीटर लंबा नया मार्ग खोपोली-लोनावाला घाट के भीड़भाड़ वाले हिस्से का सीधा विकल्प बनेगा। फिलहाल वाहनों को खोपोली और सिंहगढ़ संस्थान के बीच 19 किलोमीटर लंबी घाट रोड से गुजरना पड़ता है। इस रूट पर जाम के अलावा अक्सर दुर्घटनाएं और भूस्खलन की समस्या होती है। मिसिंग लिंक खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही तेज हो जाएगी और मुंबई-पुणे के बीच यात्रा का समय कम से कम 30 मिनट घट जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai CNG Crisis: सीएनजी की किल्लत से थमा मुंबई ट्रांसपोर्ट, ऑटो-टैक्सी के किराए से यात्रियों की जेब पर असर
Mumbai Pune Expressway से मिलेगी लोगों को ये सारी राहत
लंबे ट्रैफिक जाम के काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है।
यात्रा का समय अपेक्षाकृत घटेगा।
सड़क सुरक्षा में सुधार और लॉजिस्टिक और व्यावसायिक ट्रैफिक की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी।
मिसिंग लिंक के बाद हाईवे पर सफर सुरक्षित होगा और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के चौड़ीकरण से आने वाले समय में इस रूट को देश के सबसे अत्याधुनिक हाईवे में बदल देंगे।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: तकनीकी खराबी के चलते ठाणे जाने वाली ट्रेन सर्विस हुई ठप, स्टेशन पर बेहाल नजर आए यात्री












Click it and Unblock the Notifications