Mumbai Metro: मेट्रो की इस रूट की ट्रेन में जंग लगने से हड़कंप, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो कम ही समय में शहरवासियों के लिए परिवहन का बेहतरीन विकल्प बन गया है। मेट्रो परिवहन का सार्वजनिक और सुविधाजनक विकल्प होने के साथ ही अपनी बेहतरीन टेक्नोलॉजी की वजह से भी जानी जाती है। हालांकि, 2A रूट की ट्रेनों में एक नई तकनीकी चुनौती सामने आई है। मेट्रो लाइन 2A की कुछ ट्रेनों की छत पर जंग लगने का मामला सामने आया है। मुंबई मेट्रो ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस कंपनी लिमिटेड (MMMOCL) ने एंटी-रस्ट रिपेयर वर्क शुरू कर दिया है।

मेट्रो लाइन 2ए दहिसर से अंधेरी वेस्ट के बीच चलती है और इसके परिचालन को तीन साल से थोड़ा अधिक समय हुआ है। इस रूट से हर रोज हजारों की संख्या में लोग सफर करते हैं। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि यह सतही जंग है और किसी तरह के बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। यात्रियों के लिए भी खास संदेश जारी किया गया है।

Mumbai Metro 2A corrosion

Mumbai Metro में जंग लगने की घटना से अधिकारी हैरान

-एमएमएमओसीएल (MMMOCL) की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, दहिसर-अंधेरी वेस्ट रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनों की छतों पर नमी और समुद्री हवा के कारण जंग के निशान पाए गए हैं।

-यह समस्या पहली बार तीन साल से कम समय में देखने को मिली है, जबकि आमतौर पर मेट्रो ट्रेन लंबे समय तक बिना इस तरह की दिक्कतों के चलती हैं।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई में समुद्र के सीने पर बनेगी सड़क, 22 किमी लंबी कोस्टल रोड से 1 घंटे का सफर होगा मिनटों में

-अधिकारियों ने बताया कि यह जंग सतही स्तर पर है और किसी संरचनात्मक नुकसान का खतरा नहीं है। तत्काल कार्रवाई करते हुए इन ट्रेनों पर से जंग हटाने के लिए एंटी रस्ट ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया है।

-एक यात्री ने मेट्रो की छत पर जंग की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद आरटीआई के जरिए यह जानकारी सामने आई। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेनें पूरी तरह से सुरक्षित हैं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

Mumbai के मौसम की वजह से ट्रेन की छत पर लगा जंग

मुंबई की नमी भरी तटीय जलवायु की वजह से ट्रेन की छत पर जंग लगने की समस्या आई है। मेट्रो प्रशासन ने बताया कि तकनीकी जांच की कगई है और मेंटेनेंस टीम को तत्काल काम पर लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटेनेंस वर्क है। इसके बाद एक डिटेल जांच भी की जाएगी, ताकि अगर किसी और तरह की समस्या हो तो उसे भी ठीक किया जा सकते। मेट्रो प्रशासन ने कहा कि हम यात्रियों को सुरक्षित और आरामदेह सफर का अनुभव देने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Mumbai water cut: मुंबईकरों की बढ़ेगी मुश्किल, BMC दो दिनों तक बंद कर रहा वॉटर सप्‍लाई, प्रभावित एरिया की List

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+